विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर 10 मिनट में मिलेगी बस: रक्षाबंधन पर आगरा रोडवेज की खास तैयारी, सुरक्षित और सुगम यात्रा का वादा

Published: Wed, 26 Aug 2026 03:21 PM (IST)

रोडवेज ने रक्षाबंधन के लिए आगरा में विशेष तैयारियां की हैं, जिसमें यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने ...और पढ़ें

रोडवेज बस।

रोडवेज बस।

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर आगरा रोडवेज ने की यात्रियों के लिए विशेष तैयारी।

  2. बसों की फिटनेस जांच, चालकों की नशे की जांच अनिवार्य।

  3. यात्रियों को हर 10 मिनट पर मिलेगी बस, सुगम सफर।

जागरण संवाददाता, आगरा। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और रक्षा के वचन का एक प्रमुख पर्व रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज ने विशेष तैयारियां की हैं। उनका सफर सुगम और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी बसों की फिटनेस पर ध्यान दिया गया है। चालक और परिचालक नशे में न हों इसकी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधकों को दी गई है।

बसों का संचालन समय पर हो, उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े, उसी हिसाब से रोड की जरूरत के हिसाब से बसों की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे इस भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में किसी भी तरह से व्यवस्था न पड़ सके।

चालक और परिचालक नशे में ना रहें

प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है वे रक्षाबंधन के अवसर पर संचालित सभी बसों की फिटनेस और तकनीकी स्थिति का पहले ही परीक्षण करा लिया जाए। साथ ही ड्यूटी से पहले चालक और परिचालकों को चेक कर लिया जाए, वे किसी प्रकार के नशे में तो नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- जीवनसंगिनी ने निभाया सात फेरों का वचन: मां ने मना किया, पति ने रोका फिर भी सुहाग के लिए डोनर बनी पत्नी, ऐसे बचाई जान

यह भी पढ़ें- रठेह से आगरा के लिए चली रोडवेज बस, ड्राइवर-कंडक्टर का लोगों ने खिलाई मिठाई