2023 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे दारोगा अरुण चाहर: पिता किसान और मां हैं गृहणी, मौत से स्वजन में मचा चीत्कार
उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात दारोगा अरुण चाहर की मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई, वे ड्यूटी पर ...और पढ़ें

अरुण की फाइल फोटो और हादसाग्रस्त कार।
HighLights
दारोगा अरुण चाहर की मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत।
पानीपत-खटीमा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी।
आगरा के बसेरी चाहर गांव में परिवार और क्षेत्र में शोक।
संवाद सूत्र, किरावली (आगरा)। आगरा की तहसील किरावली के गांव बसेरी चाहर निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात दारोगा अरुण चाहर की शनिवार देर रात मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन की स्टेडियम चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे। हादसे के समय वह ड्यूटी पर थे। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस अरुण चाहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर गांव बसेरी चाहर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे अरुण
अरुण चाहर वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयनित हुए थे। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटे थे और अभी अविवाहित थे। उनके बड़े भाई अजीत चाहर (28) भी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं। वर्ष 2020 में पुलिस में चयनित हुए अजीत वर्तमान में बुलंदशहर जिले में तैनात हैं। उनकी शादी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में स्टेडियम चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की मौत, पानीपत-खटीमा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी कार में टक्कर
अरुण के पिता खेती करते हैं
अरुण के पिता नेमी सिंह (60) गांव में खेती करते हैं, जबकि मां मुनेश गृहिणी हैं। उनकी दोनों बड़ी बहनें प्रतिभा (34) और पूजा (32) विवाहित हैं। परिवार के सबसे छोटे बेटे और पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे अरुण के असमय निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
