Move to Jagran APP

जा रहे हैं कलक्‍ट्रेट तो पहले पढ़ लें ये खबर, काम है ठप्‍प, हड़ताल पर बैठे हैं कर्मचारी Agra News

24 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं कलक्‍ट्रेट और तहसील के कर्मचारी। प्रदेशव्‍यापी हड़ताल से सरकारी कामकाज ठप्‍प।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 01:14 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 01:14 PM (IST)
जा रहे हैं कलक्‍ट्रेट तो पहले पढ़ लें ये खबर, काम है ठप्‍प, हड़ताल पर बैठे हैं कर्मचारी Agra News
जा रहे हैं कलक्‍ट्रेट तो पहले पढ़ लें ये खबर, काम है ठप्‍प, हड़ताल पर बैठे हैं कर्मचारी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेशभर के कर्मचारी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर कर रहे हैं। बुधवार को सुबह से आगरा कलक्‍ट्रेट में काम ठप्‍प है। आम जनता मायूस होकर लौट रही है। हड़ताल का असर मथुरा में भी की है। मथुरा कलक्‍ट्रेट में तालाबंदी कर कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। राजस्‍व अदालतों में भी कामकाज नहीं हो रहा।

loksabha election banner

आगरा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार को 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था लेकिन आजतक एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इसके विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की जा रही है। जिलामंत्री नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि 16 सितंबर को कर्मचारी लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।

ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

- कलक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय रखा जाए।

- कलक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार संवर्ग पर दस फीसद पदों पर प्रोन्नत किया जाए।

- नवीन पेंशन योजना को खत्म करते हुए पुरानी योजना को बहाल किया जाए।

- वेतन विसंगति को दूर किया जाए।

- रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।

- कलक्ट्रेट कर्मचारियों को सचिवालय के कर्मचारियों के समान वेतनमान मिले।

- चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर कैशलेस व्यवस्था लागू की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.