UP Lockdown News: बंदी हो या मंदी, यहां हर वक्त मिलता है नॉनवेज और घरेलू सामान
UP Lockdown News शहर में सन्नाटा शहरी नगर की सड़कों पर लगी रही भीड़। लोगों को पुलिस का खौफ और ना संक्रमण फैलने का डर।
आगरा, जागरण संवाददाता। शासन का आदेश प्रदेशभर में लागू हुआ, पर शहीद नगर के दुकानदारों ने इस आदेश को दरकिनार कर दिया। बंदी हो या नंडी शहीद नगर में नॉनवेज हर समय मिलता है। शनिवार को भी रोजना की तरह भीड़ के बीच खूब नान बिके और दिनभर नॉनवेज ढाबे खुले रहे। पुलिस से बेखौफ लोगों को संक्रमण फैलने का तनिक भी डर नजर नहीं आया।
शुक्रवार रात दस बजे से शासन की तरफ से प्रदेश में बंदी का आदेश किया गया। शनिवार सुबह शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा है। पुलिस भी चौराहों पर चेकिंग के बाद अति आवश्यक काम वाले लोगों को की ही जाने दे रही थी, लेकिन शहीद नगर के लोगों पर दिनभर पुलिस भी मेहरबान रही। शहीद नगर चौराहे से लेकर बड़ी मस्जिद तक लोगों को जमघट लगा रहा है। यहां नॉनवेज के ढाबे दिनभर बिक्री होती रही। इन पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। रास्ते में चांट, गोलगप्पे की ठेल लगी हुई थीं। वाहनों का आना जाना रोजाना की तरह ही था। काम बंद होने के कारण लोग अपने घरों की बजाय सड़क झुंड बनाकर खड़े थे। ये शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग भी नहीं किया गया। शहीद नगर निवासी समसाद ने कहा कि क्षेत्र में इतनी चहलपहल के बाद भी कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा है। भीड़ कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वहीं पुलिस ने
शहर के दूसरे हिस्से में बिना मास्क पहनकर निकले लोगों को भी पकड़ा। जिले में 217 के चालान किए गए। उनसे जुर्माना राशि के रूप में 22650 रुपये की वसूली की गई। अब तक मास्क नहीं पहनने पर 12032 चालान किए जा चुके हैं। शमन शुल्क के रूप में 1233100 रुपये की वसूली की गई। वहीं रात में घर से निकलने पर 556 के चालान काटे जा चुके हैं।
यहां हुआ पालन
संवेदनशील मुस्लिम इलाके मंटोला में शासन के आदेश का पालन हुआ। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। इसके अलावा नाई की मंडी, हींग की मंडी, कटरा नील, वजीरपुरा, लोहामंडी, तेलीपाड़ा, सैय्यद पाड़ा और आजमपाड़ा में सन्नाटा पसरा रहा है। गर्मी के कारण लोग अपनी गली में भी नहीं निकले।