एमएलसी चुनाव 2026: नामांकन आज से, निर्वाचन आयोग ने बदली व्यवस्था; आगरा में 12 जिले शामिल
आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए शिक्षक और स्नातक खंड के नामांकन मंगलवार से मंडलायुक्त कोर्ट में शुरू हो गए ...और पढ़ें
-1790655400811_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एमएलसी चुनाव नामांकन मंगलवार से मंडलायुक्त कोर्ट में शुरू।
राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में बदलाव किया।
नामांकन 6 अक्टूबर तक चलेंगे, 12 जिले शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र विधान परिषद आगरा शिक्षक और स्नातक खंड निर्वाचन के नामांकन मंगलवार से मंडलायुक्त कोर्ट में होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार अलग-अलग नामांकन कक्ष की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इससे पूर्व अपर आयुक्त और मंडलायुक्त कोर्ट में नामांकन होते थे। छह अक्टूबर तक नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे। नामांकन में आगरा, मथुरा सहित 12 जिले शामिल हैं।
एमएलसी चुनाव छह साल में होते हैं। मंगलवार से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले दिन नामांकन के कम आसार हैं।
छह अक्टूबर है अंतिम तिथि
सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से तैयारी की समीक्षा की। अभी तक नामांकन अलग अलग कक्ष में होने थे लेकिन आयोग के एक अधिकारी ने एक ही कक्ष में नामांकन के आदेश दिए। मंडलायुक्त कार्यालय के गेट से लेकर कोर्ट तक सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। नामांकन के दौरान वीडियोग्राफी होगी। कक्ष में प्रत्याशी और प्रस्तावकों को प्रवेश मिलेगा। बिना अनुमति किसी को भी कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार व्यवस्था में किया बदलाव
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे। 12 जिलों में शिक्षक खंड में 51 हजार और स्नातक में 1.80 लाख मतदाता हैं। सभी डीएम को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ARTO में होगा रजिस्ट्रेशन
शिक्षक और स्नातक खंड के यह हैं जिले
- आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद।
- 6 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि7 अक्टूबर नामांकन पत्रों की जांच
- 9 अक्टूबर नाम वापसी की तिथि
- 23 अक्टूबर मतदान, सुबह आठ से शाम चार बजे तक
- 27 अक्टूबर मतगणना
न आएं मंडलायुक्त कार्यालय
एमएलसी चुनाव के चलते मंडलायुक्त कार्यालय न आने की अपील की गई है। दोपहर तीन बजे के बाद कार्यालय आने के लिए कहा गया है।
