आगरा, जागरण संवाददाता। जागरण संवाददाता, आगरा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछली सरकारों में विकास के नाम पर शून्य कार्य हुआ। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अपहरण उद्योग था। अपराधी, माफिया, जो चाहते थे वही होता था। अराजकता का माहौल था।

इनकम टैक्स की तरह गुंडा टैक्स वसूला जाता था। आल इंडिया कोल्ड चेन सेमिनार के समापन समारोह में शिरकत करने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ट्विटर पर ही राजनीति कर सकते हैं। वे न ताे सत्ता के लायक हैं और न ही विपक्ष के।

पीएम मोदी की तारीफ

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति कर रहा है। विश्व की सभी ताकतें एक साथ आ जाए तब भी भारत को पहला स्थान अर्जित करने से कोई नहीं रोक सकता है। प्रदेश में विकास के साथ ही सुरक्षा का माहौल दिया गया है। उप्र, देश ही नहीं विश्व का ऐसा राज्य हो गया है, जिसमें निवेश से उद्योग पति घबराते नहीं है। अपराध नियंत्रित हुआ है और सुरक्षा एवं विकास की गारंटी मिलती है। पिछले पांच वर्ष में प्रदेश सरकार ने 50 वर्ष के कार्य किए।

2024 में 75प्लस सीटें जीतेंगी भाजपा

आगामी पांच वर्ष में हमनें 100 वर्ष के कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्राथमिकता के आधार पर 100 दिन में किए जाने वाले कार्य भी निर्धारित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में 75 प्लस सीटें जीत भाजपा विकास के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। किसानों की उपज खेत में बर्बाद नहीं हो उसे बचाने और सप्लाई चेन से जोड़ने की आवश्यकता है।

Koo App

आगरा एयरपोर्ट में आगमन पर मा0 जिलाध्यक्ष गण, मा0 जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।

View attached media content

- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 13 Apr 2022

Koo App

जनता के बाद जन प्रतिनिधियों ने भी सपा की गुंडागर्दी को नकार दिया है,सर्वाधिक संख्या में भाजपा के प्रत्याशी विजय प्राप्त कर उच्च सदन के सदस्य बनने की हार्दिक बधाई,यह जीत मोदी योगी के नेतृत्व में विकास और मज़बूत संगठन तंत्र की है! एक एक कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों का अभिनन्दन है!

View attached media content

- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 13 Apr 2022

Edited By: Abhishek Saxena