यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Chunav 2022: आगरा में विधायक जितेंद्र वर्मा ने छोड़ी भाजपा, सपा के बने जिलाध्यक्ष
UP Assembly Election 2022 जितेंद्र वर्मा आगरा जिले की फतेहाबाद सीट से विधायक हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक जितेंद्र वर्मा ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने घर वापसी करते हुए सपा का दामन थाम लिया है। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वह सपा से जिस पद से विदा हुए थे, उसी पर पार्टी में उनकी वापसी हुई है। उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा बाह विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।
जितेंद्र वर्मा के भाजपा छोड़ने की कई दिनों से अटकलें चल रही थीं। भाजपा ने उनका टिकट काटकर बसपा से आए पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। तभी से जितेंद्र वर्मा के पार्टी छोड़ने की चर्चाएं थीं लेकिन किन्हीं कारणों से वह उनकी ज्वाइनिंग नहीं हो पा रही थी। इस बीच बसपा से चुनाव लड़ने की भी चर्चा चली। वहीं, सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के रूप में भी फतेहाबाद से उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए गए। मगर, सभी चर्चाओं को दरकिनार करते हुए वह सपा में शामिल हो गए हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने विधायक जितेंद्र वर्मा के सपा में शामिल होने के साथ ही उनको जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। टिकट कटने के बाद आगरा में यह पहला बड़ा फेरबदल है।
