आगरा में लगेगी क्लास, UP के 21 जिलों से आएंगे डीएम; पढ़ाया जाएगा चुनावी पाठ
आगरा में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें 21 ...और पढ़ें

जिलाधिकारियों के बैठक स्थल पर निर्देश देते आगरा के डीएम मनीष बंसल।
जागरण संवाददाता, आगरा। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी को लेकर गुरुवार को आगरा में अहम बैठक होने जा रही है। आगरा, कानपुर, चित्रकूट सहित पांच मंडलों के 21 जिलों के डीएम को चुनावी पाठ पढ़ाया जाएगा। इसमें मतदाता सूची, संवेदनशील-अतिसंवेदनशील बूथ, प्रत्येक बूथ में मतदाताओं की संख्या, नए मतदाताओं को जोड़ना प्रमुख रूप से शामिल है।
पांच घंटे तक चलने वाली इस बैठक में भारत और राज्य निर्वाचन आयोग के आधा दर्जन अधिकारी भी होंगे। पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से हर जिले की अलग-अलग समीक्षा होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। 21, 22, 28 और 29 नवंबर विशेष अभियान चलेगा। आगरा सहित अधिकांश जिलों में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण भी हो गया है।
चुनाव की तैयारी की गति की जांच के लिए गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे से होटल आइटीसी मुगल में आगरा, कानपुर, बरेली, झांसी और चित्रकूट मंडल के 21 जिलों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक, मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस आयुक्त/एसएसपी और एसपी सिटी शामिल हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा सहित आधा दर्जन अधिकारी की निगरानी में बैठक होगी।
इस बैठक में मतदाता सूची, मतदान केंद्रों, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता, निर्वाचन कर्मचारियों का प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन, निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। प्रत्येक डीएम और एसएसपी को प्रेजेंटेशन भी देना होगा। वहीं बैठक को लेकर बुधवार को डीएम मनीष बंसल ने होटल का निरीक्षण किया। तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इन जिलों के अधिकारी होंगे शामिल
आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।