विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Fire News: सिरफिरे ने मकान में लगाई आग, अचानक दम घुटने पर खुली आंखें, घर का नजारा देखकर कांप गए लोग

Published: Tue, 12 Mar 2024 10:47 AM (IST)

Agra Crime News In Hindi Today आगरा के शाहगंज में अज्ञात युवक ने लगाई घर में आग। कुछ दिन पूर्व ...और पढ़ें

शाहगंज में अज्ञात युवक ने लगाई घर में आग, कुछ दिन पूर्व सरफिरे ने जलाई थी कारें
शाहगंज में अज्ञात युवक ने लगाई घर में आग, कुछ दिन पूर्व सरफिरे ने जलाई थी कारें

HighLights

  1. हादसे में बच्चों के खिलाैने और अन्य सामान जला
  2. अज्ञात युवक ने लगाई थी कुछ दिन पहले कारों में आग

जागरण संवाददाता, आगरा। शाहगंज के मुरली विहार क्षेत्र में एक बार फिर अज्ञात युवक ने मकान में आग लगा दी। गनीमत रही कि दम घुटने से बड़ा बेटा जाग गया और स्वजन को उठा कर आग पर काबू पाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

शाहगंज के मुरली विहार क्षेत्र में जनकपुरी कालोनी के रहने वाले प्रशांत सक्सेना ने बताया कि बीती रात वो परिवार के साथ सो रहे थे। रात एक बजे के लगभग अज्ञात युवक ने घर की खिड़की पर कुछ जलता हुआ सामान फेंक दिया। खिड़की पर हवा से बचाव के लिए गत्ता लगा था।

अंदर पर्दा डाल रखा था। अचानक दम घुटने से आंख खुली तो देखा कि आग से पर्दा और सोफा जल रहा था। उन्होंने तत्काल स्वजन को जगाया और समर के पानी से आग बुझाई। हादसे में कपड़े, बच्चों के खिलौने और सोफा जल गया। सूचना देने पर पुलिस आकर जांच कर रही है।

हादसे के वक्त मौजूद थे पांच लोग

पीड़ित प्रशांत ने बताया कि हादसे के वक्त घर ने मां,दो भाई ,बहु और भतीजी थी। उनकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। बाहर की दीवार नीची है। किसी ने वहीं से जलता हुआ कोई सामान फेंका है। हादसे के समय घर सब तरफ से बंद था। सही समय पर आंख न खुलती तो परिवार की जान भी जा सकती थी।

ये भी पढ़ेंः Dimple Yadav: डिंपल यादव ने फिर उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग, बृजभूषण को सपा से टिकट देने पर खाेले 'पार्टी के पत्ते'

कुछ दिन पूर्व सरफिरे ने जलाई थी कारें

कुछ दिन पूर्व इसी क्षेत्र में सरफिरे ने राम मंदिर के झंडे लगे घरों के बाहर खड़ी सात कारों और एक खोखा ने आग लगा दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।