Move to Jagran APP

जल शक्ति मंत्री ने कहा, भारत मां के आंचल को प्लास्टिक से दिलाएंगे मुक्ति Agra News

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की घोषणा। दो अक्टूबर से देश में एक साथ चलाया जाएगा अभियान।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 06:45 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:45 PM (IST)
जल शक्ति मंत्री ने कहा, भारत मां के आंचल को प्लास्टिक से दिलाएंगे मुक्ति Agra News
जल शक्ति मंत्री ने कहा, भारत मां के आंचल को प्लास्टिक से दिलाएंगे मुक्ति Agra News

आगरा, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए बैठा है, इस दिन प्रधानमंत्री भारत को खुले में शौच से मुक्ति की घोषणा करेंगे। कहा कि स्वच्छता भारतीय लोगों की संस्कृति ही नहीं संस्कार का हिस्सा भी है। जहां स्वच्छता और शुद्धता का वास होता है, वहां समृद्धि नैसर्गिक रूप से आती है।

loksabha election banner

ये बात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वेटेरिनरी विवि में बुधवार को आयोजित समारोह में कही। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत इसके लिए सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की परिकल्पना पर काम कर रही है। नया भारत बनाने के अभियान में जन-जन की सहभागिता जरूरी है। कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया था। पांच साल में ही भारत को दो अक्टूबर को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। पूरा विश्व इसकी घोषणा के इंतजार में है। क्योंकि भारत ने यह चुनौती स्वीकारी और उसे पूरा कर दिखाया। स्वच्छता से 70 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। मृत्यु दर में कमी आई है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक कदम आगे भारत ने प्लास्टिक कचरे की चुनौती को स्वीकारा है। भारत में जितना प्लास्टिक कचरा उत्सर्जित होता है उसमें से मात्र तीस फीसद ही रिसाइकिल हो पाता है। दो अक्टूबर से प्लास्टिक कचरे के खिलाफ एक साथ पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। हर तरह के प्लास्टिक कचरे को साफ कर धरती मां के आंचल को मुक्ति दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत का सम्मान पूरे विश्व में इसके लिए सभी को सरकार के साथ अभियानों में सहभागी बनना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.