Move to Jagran APP

करंट लगने से आगरा में दो जूता कारीगरों की मौत, गांव में मचा कोहराम

मलपुरा के नगला रेवती निवासी 32 वर्षीय कमल किशोर और 35 वर्षीय शेट्टी जूता कारीगर हैं। शेट्टी रिश्ते में कमल किशोर के भांजा था। गुरूवार को शेट्टी के रिश्तेदार की शमसाबाद में शादी थी। रात को दोनों एक्टिवा से शादी में शामिल होने निकले थे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 08:53 AM (IST)
करंट लगने से आगरा में दो जूता कारीगरों की मौत, गांव में मचा कोहराम
दक्षिणी बाईपास पर करंट की चपेट में आकर दो जूता कारीगरों की मौत हो गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। शादी समारोह में जा रहे दो जूता कारीगरों को रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार से करंट लग गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

loksabha election banner

मलपुरा के नगला रेवती निवासी 32 वर्षीय कमल किशोर और 35 वर्षीय शेट्टी जूता कारीगर हैं। शेट्टी रिश्ते में कमल किशोर के भांजा था। गुरूवार को शेट्टी के रिश्तेदार की शमसाबाद में शादी थी। वह रात आठ बजे कमल किशोर के साथ एक्टिवा से शादी में शामिल होने निकले थे। एक्टिवा शेट्टी चला रहे थे। बारिश की वजह से वे रास्ते में रुक गए। करीब घंटे भर बाद वे फिर चल दिए। जखोदा गांव के पास दक्षिणी बाइपास पर रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार से उन्हें करंट लग गया। इसके बाद वे उछलकर दूर जा गिरे। राहगीराें ने उन्हें तड़पता देखा तो बचाने को आगे बढ़े। मगर, उन्हें भी करंट के झटके लग गए। पानी के कारण सड़क पर करीब 20 फीट दूरी तक करंट था। पुलिस मौके पर पहुंच गई। विद्युत सब स्टेशन पर काल करके विद्युत आपूर्ति रुकवाई गई। इसके बाद दोनों जूता कारीगरों को एसएन इमरजेंसी में भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने इसको लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया। दो युवकों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। रो-रोकर स्वजन का बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.