Move to Jagran APP

मैनपुरी में खेला गया अपराध का एेसा बेखाैफ खेल, जानकर हो जाएंगे हैरान

थाना बिछवा में खेत पर मिला बालिका का शव। दुष्‍कर्म की आशंका। तो शव मिला भोगांव के गांव परतापुर में। नृशंस हत्‍या का मामला।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 01:10 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 01:10 PM (IST)
मैनपुरी में खेला गया अपराध का एेसा बेखाैफ खेल, जानकर हो जाएंगे हैरान
मैनपुरी में खेला गया अपराध का एेसा बेखाैफ खेल, जानकर हो जाएंगे हैरान

 आगरा, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता देशभर में लगी हुई है। शासन प्रशासन सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर मुस्‍तैदी का दावा भर रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके आपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार को मैनपुरी जिले में अलग अलग दो जगह शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्‍याओं के बारे में जिसने सुनाओ वो सन्‍न रह गया। 

loksabha election banner

पहला शव एक बालिका का खेत में मिला। बताया जा रहा है बालिका लापता थी। दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या की आशंका जाताई जा रही है। थाना बिछवा क्षेत्र की रहने वाली पांचवीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा मंगलवार की शाम करीब छह बजे घर से शौच की  कह कर  नहर की तरफ गई थी। उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, परंतु कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव गांव के पास ही गेहूं के खेत में  पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे और गर्दन पर गाला दबाने के निशान बने थे। चेहरे पर चोट के निशान भी थे।पास ही उसकी चप्पल और अन्य सामान मिला। आशंका जताई जा रही है कि बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने अभी किसी पर शक नहीं जताया है। 

दूसरा मामला भोगांव का है। यहां एक युवक की नृशंस हत्या की गई। भोगांव के गांव परतापुर निवासी 23 वर्षीय रवि कश्यप पुत्र आज्ञाराम गांव में ही आटा चक्की चलाता था। उसकी मां राशन डीलर हैं। मंगलवार को वह चक्की पर ही सो रहा था। देर रात उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने चाकुओ से गोदकर हत्या को अंजाम दिया। उसको दो गोलियां भी मारी गईं हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.