Move to Jagran APP

UP Board Exam: डिबार सूची में राजकीय और एडेड स्कूल भी शामिल, सूची है थोड़ी लंबी Agra News

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की सूची। जिले के 22 स्कूल नकल विहीन परीक्षा की रेस से हुए बाहर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 10:17 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 10:17 AM (IST)
UP Board Exam: डिबार सूची में राजकीय और एडेड स्कूल भी शामिल, सूची है थोड़ी लंबी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। नकल विहीन परीक्षा कराने को उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2020 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए डिबार केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। बोर्ड ने इस बार भी शुरूआत में ही दागी कॉलेजों से दूरी बनाते हुए जिले के 22 स्कूलों को डिबार सूची में शामिल किया है। विशेष बात यह है कि इस सूची में सिर्फ निजी नहीं, बल्कि राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूल भी हैं।

loksabha election banner

यूपी बोर्ड की डिबार सूची में इस बार भी दागी और संदिग्ध छवि वाले स्कूल परीक्षा से दूर रहेंगे। हालांकि यह संख्या पिछले साल जितनी ही है। बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होने से पहले डिबार सूची में शामिल स्कूल इससे बाहर होने को तमाम हाथपैर मार रहे थे, लेकिन शासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने को इस बार भी केंद्र निर्धारण में सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं, यही कारण हैं कि राजकीय और एडेड स्कूलों पर भी रहम नहीं किया है।

डीआइओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन की डिबार सूची आने पर इसमें शामिल स्कूलों को परीक्षा केंद्र सूची से हटा दिया जाएगा। यह परीक्षा प्रक्रिया से दूर रहेंगे।

यह स्कूल हुए डिबार

- चौ. बाबूलाल इंटर कॉलेज, रमगढ़ा।

- जवाहर इंटर कॉलेज, शीतलकुंड।

- श्री तेज सिंह वर्मा उमावि, नगला मंशा, किरावली।

- एमएस शैरी उमावि, शहजादी मंडी।

- किसान उमावि, बमरौली कटारा।

- डीएवी इंटर कॉलेज, मोतीकटरा।

- एसएमएओ इंटर कॉलेज।

- रफीक अहमद किदवई इंटर कॉलेज, कागारौल।

- शंकरलाल राम राज्य इंटर कॉलेज, लादूखेड़ा।

- राजकीय उमावि, रिछोहा, जगनेर।

- रोहता इंटर कॉलेज, रोहता।

- नानिग राम उमावि, दुल्हारा।

- चौ. रामकिशन मायादेवी उमावि, मलपुरा, खंदौली।

- एसपी उपाध्याय इंटर कॉलेज, रोहता।

- बो. नत्थीलाल मुद्गल इंटर कॉलेज, बमरौली अहीर।

- श्री ग्यासीराम इंटर कॉलेज, कुर्राचित्तरपुर।

- सार्वजनिक ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज, विष्णु विहार, पथौली।

- व्यास इंटर कॉलेज, सेवला जाट।

- केएस उमावि, रिठौरी, खेरागढ़।

- कैलाश स्मारक उमावि, नगला मïट्टू।

- नेताजी हिम्मत सिंह उमावि, अई नतोखरा, फतेहाबाद।

- नवल सिंह इंटर कॉलेज, सौरा, सैंया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.