विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: टीवी अभिनेता स्पर्श की मां ने पति और बेटे-बहू पर लगाए गंभीर आरोप, किचन में चाय बनाते समय हुआ विवाद

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 18 Apr 2023 07:34 AM (IST)

TV Actor Sparsh Srivastav दंपती के बीच चल रहा विवाद पहुंचा थाने पुलिस को दी तहरीर किचन में चाय बनाते ...और पढ़ें

टीवी अभिनेता स्पर्श की मां ने पति और बेटे-बहू पर लगाए गंभीर आरोप, किचन में चाय बनाते समय हुआ विवाद
टीवी अभिनेता स्पर्श की मां ने पति और बेटे-बहू पर लगाए गंभीर आरोप, किचन में चाय बनाते समय हुआ विवाद

आगरा, जागरण संवाददाता। मुंबई में रह रहे टीवी अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव की मां रागिनी और उनके पति की रार थाने पहुंची है। मां रागिनी पति से चल रहे मामले में तिथि करने न्यायालय आई थीं। अारोप है कि वह जगदीशपुरा अपने घर गई थीं। वहां पर पति दिनेश श्रीवास्तव और बेटे शुभम व उनकी पुत्रवधू ने गाली-गलौज और अभद्रता की। रागिनी ने मामले में जगदीशपुरा थाने में तहरीर दी है।

ये भी पढ़ेंः

Atiq Ahmed ने सबसे ज्यादा मुसलमानों को बनाया निशाना, अशरफ ने मदरसे से नाबालिग का अपहरण कर रात भर किया दुष्कर्म

पति से घरेलू हिंसा का चल रहा है मामला

टीवी अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव घर ज्वालापुरी अवधपुरी जगदीशपुरा में है। रागिनी ने बताया कि वह स्पर्श के साथ करीब पांच वर्ष से मुंबई में रह रही हैं। पति से न्यायालय में घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का मामला चल रहा है। वह न्यायालय में तिथि पर जब भी आगरा आती हैं, अपने घर पर रुकती हैं। वह 12 अप्रैल को तिथि करने आई थीं।

अवधपुरी में घर पर रुकी थीं

रागिनी ने बताया कि हमेशा की तरह अवधपुरी अपने घर पर रुकी थीं। उन्हें कमरे में अपना सामान नहीं दिखा। जिसके बारे में पति से पूछा तो वह कहने लगे कि उपर कमरे में है। वह 15 अप्रैल को किचन में जाकर चाय बना रही थीं। इसी दौरान पति दिनेश श्रीवास्तव, बड़ा बेटा शुभम और बहू वहां आ गए। उनसे अभद्रता करने लगे। इस दौरान उन्होंने अपने सामान के बारे में पूछा तो पति और बेटा गाली-गलौज करने लगे। उन्हें घर से निकाल दिया। उन्होंने थाने पर तहरीर दी है।

ये भी पढ़ेंः Exclusive Interview: अशरफ के बंद लिफाफे में हत्या का राज, गुड्डू मुस्लिम का भी जिक्र

अभिनेता के पिता बोले मकान पर कब्जा करना चाहती हैंं पत्नी

मामले में टीवी अभिनेता के पिता दिनेश श्रीवास्तव का कहना है कि रागिनी मकान पर कब्जा करना चाहती हैं। उन्होंने तीन कमरों में ताला लगा रखा है। वह बड़े बेटे और बहू के साथ हाल और एक कमरे में रहते हैं। पत्नी बेटे-बहू की जिंदगी में हस्तक्षेप रखती हैं।

मामला पारिवारिक है। दंपती के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - देवेेंद्र शंकर पांडेय प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा