TrumpVisitIndia: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 600 ग्राम की चांदी की चाबी सौंपेंगे आगरा के मेयर नवीन जैन
TrumpVisitIndia मेयर नवीन जैन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आगरा में पहली बार आगमन हो रहा है। हम उनको शहर की चाबी पेश करेंगे
आगरा, जेएनएन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 24 फरवरी को आगरा आगमन पर शहर के मेयर नवीन जैन भी उनको विशिष्ट तोहफा पेश करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के आगरा आगमन पर आगरा के मेयर उनको शहर की चाबी सौंपेगे, लेकिन यह चाबी चांदी भी बनी है।
मेयर नवीन जैन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आगरा में पहली बार आगमन हो रहा है। हम उनको शहर की चाबी पेश करेंगे। हम उनको छह सौ ग्राम चांदी की चाबी देंगे। मेहमानों को चाबी के साथ बधाई देने के पीछे की अवधारणा प्रतीकात्मक रूप से संदेश देना है जिसे वह शहर को अनलॉक करने के लिए स्वागत करते हैं। इसके बाद द्वार से वह आगरा में प्रवेश कर सकें। किसी भी देश के राष्ट्रपति के भारत में किसी भी शहर में जाने पर शहर के प्रथम नागरिक यानी मेयर उनको शहर की चाबी देते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सपिरवार आगरा आगमन पर उनके स्वागत में जगह-जगह पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं। इसमें ट्रंप के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी हैं। यह होर्डिंग खेरिया से ताजमहल तक करीब 15 किलोमीटर के रूट पर जगह-जगह लगाए गए हैं। होर्डिंग में एक और होर्डिंग पर लिखा है कृष्ण की भूमि पर आपका स्वागत है। होर्डिंग पर यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि उत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण की भूमि है। एक और होर्डिग में प्राचीन शहर वाराणसी का जिक्र है।
इसके साथ ही दीवारों पर चित्र भी बनाए गए हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। एक जगह ट्रंप और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पास पास हैं, दूसरी जगह मोदी और ट्रंप की। आगरा में खेरिया से ताज के रूट पर मोदी और ट्रंप के कट आउट भी लगाए गए हैं। तीन हजार कलाकार ट्रंप को ब्रज और भारत की संस्कृति रूबरू कराएंगे। आगरा में ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह जगह स्वागत द्वार भी बनाए जाएंगे। उनके आगरा आगमन के दौरान खेरिया से ताजमहल तक सड़क के दोनों ओर 25 हजार स्कूली छात्र भारत और अमेरिका का झंडा लेकर ट्रंप का अभिवादन करेंगे।