विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में ट्रक ने बाइक सवार पुलिसकर्मी और उसके भाई काेे रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 09:48 AM (GMT+05:30)

बड़े भाई को छोड़ने छोटा भाई दीपावली की सुबह जा रहा था रेलवे स्‍टेशन पर। रास्‍ते में हुआ हादसा। एक ...और पढ़ें

दक्षिणी बाईपास पर हुए एक्‍सीडेंट के बाद मौके पर जमा भीड़।
दक्षिणी बाईपास पर हुए एक्‍सीडेंट के बाद मौके पर जमा भीड़।

आगरा, जागरण टीम। आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित उजरई गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक भाई एक साल पहले ही पुलिस में हुआ था भर्ती। इनके पिता भी पुलिस महकमे में इंस्‍पेक्‍टर पद पर तैनात हैं।

थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला गईरया निवासी 24 वर्षीय दीपक चौधरी और 20 वर्षीय विवेक चौधरी पुत्र ब्रजमोहन सिंह गुरुवार की सुबह घर से आगरा कैंट जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने न्यू दक्षिणी बाईपास पर उजरई पुल के समीप पीछे से टक्कर मार दी। दोनों भाई बाइक से उछलकर खाई में जा गिरे। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत गई। ट्रक इतनी तेजी से आ रहा था कि अनियंत्रित होकर दोनो सगे भाइयों को रौंदते हुए खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना से गांव में मातम पसर गया है।

बड़ा भाई था पुलिस में

दीपक चौधरी एक साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे। दीपक परिवार के साथ छुट्टी व्यतीत कर बुलंदशहर के बागपत में जा रहे थे। छोटा भाई विवेक उन्हें आगरा कैंट छोड़ने जा रहा था।

बुझ गए घर के चिराग

पिता ब्रजमोहन भी पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। इस समय एटा में तैनात है। ब्रजमोहन के दो बेटे और दो बेटी हैं। दोनों की मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया है।

घर में था खुशी का माहौल

दीपक चौधरी और विवेक चौधरी के चचेरे भाई विलियम चौधरी की 21 नवंबर को शादी होनी है। शादी के कार्ड दीपक चौधरी पुलिस अधिकारियों को देने साथ ले जा रहे थे। जिसकी तैयारियां घर में जोरों से चल रही थी। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। दोनों सगे भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है।