Move to Jagran APP

Highway की रफ्तार पर अव्‍यवस्‍थाओं का ब्रेक, फर्राटा भरने वाले वाहन चल रहे रेंग रेंग कर Agra News

निमार्ण ने बढ़ाई मुश्किल बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी दुश्वारियां। आइएसबीटी के सामने निर्माण कार्य के चलते लगा जाम।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 12:26 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 12:26 PM (IST)
Highway की रफ्तार पर अव्‍यवस्‍थाओं का ब्रेक, फर्राटा भरने वाले वाहन चल रहे रेंग रेंग कर Agra News
Highway की रफ्तार पर अव्‍यवस्‍थाओं का ब्रेक, फर्राटा भरने वाले वाहन चल रहे रेंग रेंग कर Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। निर्माण कार्यो ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है। शनिवार रात को हुई बारिश के बाद जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। भगवान टाकीज से सिकंदरा तक जाम की स्थिति बन रही है। इससे बचने के लिए जो वैकल्पिक मार्ग पर रहे हैं, वह और लंबा पड़ रहा है।

loksabha election banner

आईएसबीटी पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए यहां मुख्य मार्ग को बंद कर सर्विस रोड से वाहनों को गुजारा जा रहा है। इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बनी हुई है। गुरू का ताल के सामने फुटओवर ब्रिज निर्माण से राहगीर को परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्विस रोड किनारे जलभराव होने से ये मुश्किल और बढ़ गई है। सब्जी मंडी के सामने स्थित फ्लाईओवर के पास भी जलभराव हो गया है। नगर आयुक्त आवास के सामने भी हाईवे पर जलभराव हो गया है।

वैकल्पिक मार्ग से भी बढ़ रही मुश्किल

आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर निर्माण की वजह से लगने वाले जाम से बचने के लिए राहगीर वैकल्पिक मार्ग चुन रहे हैं लेकिन इससे उकनेा राहत नहीं मिल रही। वैकल्पिक मार्ग लंबे होने के कारण उनकी टाइमिंग गड़बड़ा रही है। हाईवे पर सीधे आने वाले लोगों को यू टर्न लेकर वैकल्पिक मार्ग की तरफ मुड़ना पड़ता है। लोग गैलाना रोड या फिर महर्षिपुरम की तरफ से रास्ता तय करते हैं। लेकिन इससे देर हो जाती है। जाम में फंसने से बचने के लिए लोग गैलाना रोड यू टर्न ले रहे हैं। नजदीक आने पर गैलाना रोड का रास्ता दिखता है। अंदर ही अंदर होकर जाना होता है जिससे देर हो जाती है, पर जाम से बच जाते हैं।

निर्माण कार्यो की धीमी रफ्तार

नेशनल हाईवे को छह लेन का प्रस्ताव वर्ष 2009 में बना था। 2012 से चौड़ीकरण शुरू हुआ। 2014 में खंदारी, वाटरवर्क्‍स, सुल्तानगंज की पुलिया पर फ्लाईओवर बनाने की मांग उठी। वर्ष 2015 से खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ। फ्लाईओवर तथा अन्य कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे नहीं हो सके थे। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।

सर्विस रोड भी खस्ताहाल

सर्विस रोड पर भी जलभराव हो गया है। इसकी वजह से राहगीरों को मुश्किल हो रही है। डीवीवीएनएल, गुरुद्वारा गुरू का ताल, सिकंदरा, कामायनी के सामने आदि स्थानों पर जलभराव हो गया है। सर्विस रोड भी खस्ताहाल हो रही है।

भगवान टाकीज पर सीवर कार्य बना मुसीबत

भगवान टॉकीज चौराहे पर सीवर कार्य के बाद सड़कें ठीक नहीं की गई हैं। इसके कारण जाम रहता है। रविवार को भी यहां दोपहर और शाम को जाम के हालात रहे। खंदारी से भगवान टॉकीज की ओर जाने वाली सर्विस लेन भी सीवर लाइन के निर्माण कार्य के चलते बंद है।

बिना बंदोबस्त बंद कर दिए रास्ते

एनएचएआइ मथुरा खंड ने महर्षिपुरम मोड़ का कट बंद कर दिया, जबकि डीवीवीएनएल कार्यालय के सामने हाईवे पर ब्लॉक रखे गए हैं। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर के लिए पिलर की खोदाई का काम शुरू हो गया है। एक पिलर सिकंदरा से खंदारी लेन पर भी बनेगा। जिस पर गुरुवार रात 70 मीटर हाईवे के हिस्से को बंद कर दिया गया। पूरा ट्रैफिक सर्विस रोड से होकर गुजर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.