नगर कीर्तन के चलते ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
शहर में रविवार को गुरु गोविंद सिंह नगर कीर्तन जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह इस प्रकार है।
आगरा: शहर में रविवार को गुरु गोविंद सिंह नगर कीर्तन जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह इस प्रकार है।
- एमडी जैन इंटर कॉलेज तिराहे से कोई तिपहिया, चार पहिया वाहन घटिया आजम खां की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन हरीपर्वत या पालीवाल पार्क होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- बाग मुजफ्फर खां तिराहे से घटिया आजम खां तिराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। ये वाहन एमडी जैन इंटर कॉलेज होकर हरीपर्वत या पालीवाल पार्क होकर जाएंगे।
- फव्वारा चौराहे से कोई वाहन फुलट्टी तिराहे की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन सेठ गली से होते हुए एसएन अस्पताल होकर एमजी रोड होकर जाएंगे।
- सदर भट्टी चौराहे से कोई वाहन हींग की मंडी की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन धाकरान तिराहा एमजी रोड और थाना मंटोला के सामने होकर जाएंगे। कोतवाली की ओर से आने वाले वाहन मीरा हुसैनी तिराहे से सेब का बाजार की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन सदर भट्टी चौराहा होकर जाएंगे।
- जुलूस के आने पर कलक्ट्रेट ओवरब्रिज से कोई वाहन सदर भट्टी की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन स्टेट बैंक तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- बसंत टॉकीज से घटिया आजम खां की ओर आने वाले वाहन गधा पाड़ा की ओर से अपने गंतव्य को जाएंगे।