Move to Jagran APP

Accident on Highway: टायर पंचर होने से पलटी टूरिस्ट बस, दो दर्जन घायल Agra News

आगरा से मथुरा आते समय हुआ हादसा। पश्चिम बंगाल के सभी घायल यात्री।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 01:24 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 07:39 PM (IST)
Accident on Highway: टायर पंचर होने से पलटी टूरिस्ट बस, दो दर्जन घायल Agra News
Accident on Highway: टायर पंचर होने से पलटी टूरिस्ट बस, दो दर्जन घायल Agra News

आगरा,जेएनएन। पश्चिम बंगाल के 5 दर्जन से अधिक यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस आगरा से मथुरा की ओर जाते समय फरह थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर के पास टायर पंचर होने से असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। सभी यात्री आगरा में ताजमहल देखने के बाद मथुरा की ओर जा रहे थे। तभी शहजादपुर गांव के पास अंडरपास पुल पार करते ही बस का अगला पहिया पंचर हो गया और बस असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पलटने के बाद डिवाइडर के दूसरी ओर पहुंच गई। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस हिंदुस्तान काॅलेज की एक बस छात्रों को लेकर जा रही थी। छात्र नीचे उतरे और बस से यात्रियों को बाहर निकाला। काफी देर की मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्य ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में भर्ती कराया। दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

loksabha election banner

ये हुए घायल

सागरिका (45)

इंद्राणी मंडल (61)

बीना धानी (55)

सावित्री (50)

नमिता गाईन (60)

कंचन मंडल (60)

चंद्रा मंडल (55)

गायत्री मंडल (58)

उसनी मंडल (60)

अधिकारी दिलीप (55)

विस्ख़ा (55)

कन्हाई (35)

मिहिर लाल (54)

कलानी गई (45)

प्रशांत (49)

रंजीत (50)

भीमसेन (60)

पशुपति (52)

सुकुमार (52)

गायत्री मंडल (65)

रीता (42)

अमाला (35)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.