यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taj Mahal के आसपास के काराेबारियों से बोले पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कानून के दायरे में रहकर करेंगे मदद
Agra News आगरा में जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में चल रहा है भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग। पर्यटन एवं संस्कृति ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पहुंच चुके हैं। जयवीर सिंह ने ताजगंज मुद्दे पर कहा है कि कानून के दायरे में रहते हुए जो भी कर सकेंगे, वह करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में पर्यटन के क्षेत्र में काफी काम किया है। मथुरा, वृंदावन, बटेश्वर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। अगले वर्षों से बदलाव दिखेगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को महाजन भवन, जयपुर हाउस में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। दोपहर दो बजे वह आरके पैलेस, रोहता चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीसरे पहर 3:30 बजे वह ताज होटल में आयोजित महापंचायत में भाग लेंगे। इसके बाद वह सिरसागंज के लिए प्रस्थान करेंगे।
