Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 23rd September 2019, एंबुलेंस स्‍ट्राइक, शांति की जरूरत, राष्‍ट्रहित में खत्‍म की 370

एंबुलेंस हड़ताल से चरमराईं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं। दलाई लामा बोले हथियारों की जगह अहिंसा अपनाएं भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:55 PM (IST)
Top Agra News of the Day 23rd September 2019, एंबुलेंस स्‍ट्राइक, शांति की जरूरत, राष्‍ट्रहित में खत्‍म की 370
Top Agra News of the Day 23rd September 2019, एंबुलेंस स्‍ट्राइक, शांति की जरूरत, राष्‍ट्रहित में खत्‍म की 370

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में सोमवार, 23 सितंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

खड़ीं रहीं दिनभर एंबुलेंस

प्रांतीय आह्वान पर साेमवार को ब्रजमंडल में एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल रखी। भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और अनियमितताओ का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने आगरा, कासगंज और फीरोजाबाद जिले में सेवा ठप कर दी। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि प्राइवेट एंबुलेंस चालक लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए काम पर लौट आए। लेकिन उसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एंबुलेंस के लिए भटकना पड़ा।

दलाई लामा बोले शांति को लेकर अमेरिका दे साथ

धर्म गुरु दलाई लामा ने सोमवार को मथुरा में कहा कि भारत दुनिया को अहिंसा, करुणा मैत्रीय का संदेश दे रहा है। यही एक ऐसा मार्ग है, जिस पर चलकर शांति कायम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम भगवान बुद्ध को पढ़ते हैं, लेकिन पढ़ने से काम नहीं चलने वाला है। उनको समझना होगा। उनके सिद्धांतों पर चलना होगा। बुद्ध ने जो संदेश दिया था, उस संदेश को आम जनमानस तक पहुंचना होगा। उन्होंने अमेरिका को लेकर कहा कि आज अमेरिका पावर हैं। उसे हिंसा को बंद करने के लिए सभी देशों को सहयोग करना चाहिए।

70 दिन में 370 को किया खत्‍म

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को आगरा में कहा कि मोदी सरकार ने 70 साल की समस्‍या को 70 दिन में खत्‍म कर दिया है। ये कोई चुनावी स्‍टंट नहीं बल्कि राष्‍ट्रहित में लिया गया फैसला है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने अनुच्‍छेद 370 को आंतरिक मामला बताया, जिसे ट्रंप ने भी समर्थन दिया। राष्‍ट्रीय महासचिव ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर बनने का कारण बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.