Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 22nd September 2019, रमणरेती में दलाई लामा, गंगा में पांच डूबे, खोदाई में लगा पीएनजी लाइन पर कट

संत समागम में आए हैं तिब्‍बत के धर्म गुरु। किशोरियों को बचाने को कूदा युवक भी डूबा। स्‍मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट पर चल रहा था काम।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 10:59 PM (IST)
Top Agra News of the Day 22nd September 2019, रमणरेती में दलाई लामा, गंगा में पांच डूबे, खोदाई में लगा पीएनजी लाइन पर कट
Top Agra News of the Day 22nd September 2019, रमणरेती में दलाई लामा, गंगा में पांच डूबे, खोदाई में लगा पीएनजी लाइन पर कट

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में रविवार, 22 सितंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

वृंदावन में धर्मगुरु

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा वृंदावन स्थित महावन के रमणरेती आश्रम में चल रहे संत समागम के लिए पहुंचे। यहां गजराज ने उनका स्‍वागत किया। वे आज और सोमवार को रमणरेती आश्रम में रहेंगे। आश्रम के महंत काष्र्णि गुरुशरणानंद महाराज और संत उनका सत्‍कार किया। स्वागत उपरांत तिब्बत के आध्यात्मिक धर्म गुरु दलाई लामा रमनबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए गए। इसके बाद उन्हें चांदी के सिंहासन पर बैठाकर यमुना जल से महाअभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद उन्‍होंने संतों के साथ चर्चा की।

सात किशोरियों सहित आठ गंगा में डूबे, पांच लापता

कासगंज, सोरों के लहराघाट पर गांव कादरवाड़ी से परिवार सहित गंगा नहाने आईं सात किशोरियां गंगा में डूब गईं। इन्हें बचाने के लिए एक युवक भी गंगा में कूदा। तीन किशोरियों को तो बचा लिया, लेकिन अन्य किशोरियों के साथ युवक भी डूब गया। दिन भर गोताखोर इनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन शाम तक कहीं पता नहीं चला।

पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्‍त

रविवार दोपहर ताजगंज थाना के क्षेत्र फतेहाबाद रोड बसई चौकी के सामने स्‍मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट के तहत खोदाई का कार्य चल रहा था। तभी अचानक पीएनजी की पाइप लाइन में कट लग गया। गैस का रिसाव होने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रीन गैस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लाइन को तुरंत बंद कराने की प्रक्रिया की गई। फिलहाल मरम्‍मत का कार्य चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में घरेलू कनेक्‍शन नहीं है। सिर्फ दो ही व्‍यवसायिक कनेक्‍शन हैं। कट के चलते ये ही कनेक्‍शन कुछ समय के लिए प्रभावित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.