Top Agra News of the Day 17th July 2019, धंसी सड़क, बांकेबिहारी की शरण मेें बेदी, प्रसूता की मौत
शहर की लाइफलाइन एमजी रोड पर सूर्यनगर के गेट पर सड़क धंसने से बची महिला कार सवार। वृंदावन पहुंचींं पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी।
आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में बुधवार, 17 जुलाई 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-
टोरंट की करतूत, खोखली कर दी सड़क
ताजनगरी की लाइफ लाइन एमजी रोड पर खुलने वालेे सूर्यनगर के गेट पर महिला कार चालक हादसे का शिकार बनी। रमिता अरोरा अपनी कार से गुजर रही थीं, इसी दौरान सड़क करीब सात मीटर लंबी, ढाई मीटर चौड़ी और चार मीटर गहराई में धंस गई। कार के अगले पहिया खाई में फंस गए। महिला की चीख निकल गई। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। सड़क धंसने के पीछे कारण टोरंट पावर द्वारा बिना अनुमति अंडरग्राउंड केबिल बिछाया जाना निकला है।
पुंदुचेरी की उप राज्यपाल पहुंचीं वृंदावन
पुंंदुचेरी की उप राज्यपाल एवं देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी नेे बुधवार को ठा. बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। काफी देर तक एकाग्रचित्त होकर बांकेबिहारी की प्रतिमा को वे निहारती रहीं। यहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
प्रसूता की मौत पर भागा स्टाफ
यमुना पार क्षेत्र में सरोज हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ। यहां भर्ती प्रसूता शालू की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ते रहने से मौत हो गई। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। ऐसे में हॉस्पिटल का स्टाफ ताला बंद कर भाग गया। अस्पताल के अंदर पांच अन्य प्रसूताएं भी भर्ती थीं। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंचीं। अस्पताल का रिकार्ड जब्त कर जांच की जा रही है।