Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 10th December 2019, नालेे गिरते देख मंत्री नाराज, स्‍वच्‍छता महारैली 12 को, यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा

पर्यटन राज्‍यमंत्री को मथुरा में यमुना में सीधे गिरते मिले नाले। आगरा नगर निगम जगाएगा स्‍वच्‍छता का अलख। एक्‍सप्रेस वे पर हादसे में दो दर्जन लोग घायल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:55 PM (IST)
Top Agra News of the Day 10th December 2019, नालेे गिरते देख मंत्री नाराज, स्‍वच्‍छता महारैली 12 को, यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में मंगलवार, 10 दिसम्‍बर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

मंत्री बोले, टेप कराए जाएं नाले

मथुरा में मंगलवार को निरीक्षण को पहुंचे प्रदेश के धर्मार्थ कार्य व पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी को नौका विहार के दौरान यमुना में नाले सीधे गिरते हुए मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने डीएम को नाले टेप करवाने के आदेश दिए। अगले साल प्रस्तावित अर्द्ध कुंभ मेला स्थल का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाओं में कोई कोर-कसर बाकी न छोडऩे के आदेश दिए।

यहां यमुना किनारे वर्ष 2021 में हरिद्वार कुंभ से पहले अर्द्ध कुंभ का आयोजन होना है।

स्‍वच्‍छता को लेकर होगी महारैली

आगरा स्‍वच्‍छता को लेकर एक नई इबारत लिखने जा रहा है। नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे होने पर आगरा कॉलेज ग्राउंड से नगर निगम तक महारैली का आयोजन 12 दिसंबर को किया जा रहा है।

मेयर नवीन जैन ने मंगलवार को पिछले दो साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। इस रैली में 20000 लोग शामिल होंगे। स्‍कूली बच्‍चे भी महारैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ना गंदगी करेंगे ना करने देंगे की शपथ लोगों को दिलाई जाएगी। साथ ही प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए हर कार्य किया जाएगा।

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर बस पलटी

चालक की झपकी लगने पर यमुना एक्‍सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह कानपुर से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। जिनमें दो की हालत चिंताजनक है। मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन 107 के समीप यह हादसा हुआ। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर जमुनापार, राया व मांट थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत बचाव कार्य शुरू किए गए। जेपी ग्रुप की एम्बुलेंस व अन्य एंबुलेंस की मदद से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.