Top Agra News of the Day 01st November 2019, एनएचएआइ पर मोटा जुर्माना, बच्चों को तालिबानी सजा, डिप्टी सीएम ने दी नसीहत
पर्यावरण नियमाेें के उल्लंघन पर एनएचएआइ पर छह करोड़ का जुर्माना। फीरोजाबाद में सजा बतौर पिलाया भरपेट पानी। मैनपुरी में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को पढ़ाया पाठ।
आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में शुक्रवार, एक नवंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-
पर्यावरण नियमों के उल्लंघन में फंसा एनएचएआइ
राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान पर्यावरण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया फंस गया है। इसके खिलाफ कमिश्नर अनिल कुमार ने निर्देश जारी किए थे। इसके बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नुकसान का आकलन किया और एनएचएआइ पर छह करोड़ 84 लाख 37 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया है। अब 15 दिन में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के बैंक खाते में जुर्मानेे की राशि जमा करनी होगी।
छात्राओं को दी स्कूल में तालिबानी सजा
फीरोजाबाद जिले के टूंडला में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे कॉलेज में छात्राओं को शुक्रवार को एक शिक्षक ने तालिबानी अंदाज में सजा दी। बिना पूछे पीने कक्षा से पानी पीने के लिए गईं छठीं कक्षा की छात्राओं को भरपेट पानी पीकर लौटने के बाद सजा बतौर जबरन एक-एक लीटर पानी और पिलवाया गया। ज्यादा पानी पीने से छात्राओं को उल्टियां होने लगींं और खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। प्रधानाचार्य संगीता यादव का कहना है कि हमें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो हम जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
अखिलेश को आरएसएस को समझने की जरूरत
मैनपुरी में शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने नसीहत देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए कहा कि उन्हें अभी आरएसएस को समझने की जरूरत है। यदि आरएसएस को सही से जान लेंगे तो बोलने से पहले हजार बार सोचेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले विस चुनाव में भाजपा मैनपुरी में एक सीट जीती थी, 2022 के चुनाव के इसके साथ बाकी तीनों सीटें भी जीतेगी। कानून व्यवस्था के सवाल पर डिप्टी सीएम बोले कि अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। कोई भी अपराधी को संरक्षण नहीं दे पाएगा।