Move to Jagran APP

अब सुबह छह बजे खुलने लगा ताजमहल

सुबह की स्लाट में बुकिंग कराने वालों को नहीं करना पड़ा इंतजार नाइट क‌र्फ्यू में रियायत के बाद बदला स्मारकों का समय

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 09:18 PM (IST)
अब सुबह छह बजे खुलने लगा ताजमहल

जागरण संवाददाता, आगरा: प्रदेश सरकार द्वारा नाइट क‌र्फ्यू में रियायत दिए जाने के बाद ताजमहल सहित सभी स्मारक सोमवार सुबह छह बजे ही खुल गए। सुबह छह बजे की स्लाट में बुकिंग कराने वाले पर्यटको को एक घंटे तक इंतजार नहीं करना पड़ा।

loksabha election banner

कोरोना काल से पूर्व ताजमहल की टिकट विडो सूर्योदय से 45 मिनट पहले और ताजमहल 30 मिनट पहले खुलता था। अन्य स्मारक सूर्योदय के समय खुलते थे। कोरोना काल में ताजमहल दो माह (16 अप्रैल से 15 जून) तक सैलानियों के लिए बंद रहा। 16 जून से जब स्मारक खुला तो सैलानियों के प्रवेश करने का समय बदल गया था। प्रदेश में रात नौ से सुबह सात बजे तक नाइट क‌र्फ्यू लागू था। जिसके चलते सभी स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सुबह सात बजे खोले जा रहे थे। इससे पर्यटक भी परेशान हो रहे थे। वे सुबह छह बजे की स्लाट में बुकिंग करा लेते थे मगर, ताजमहल में प्रवेश के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ता था।

रविवार को प्रदेश सरकार ने नाइट क‌र्फ्यू में रियायत देते हुए इसे रात 10 से सुबह छह बजे तक कर दिया था। इसके बाद सोमवार सुबह ताजमहल समेत सभी स्मारक सुबह छह बजे खुले। अधीक्षण पुरातत्वविद डा. वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ताजमहल समेत अन्य सभी स्मारक सुबह छह बजे खोले गए हैं। सप्ताह में चार दिन खुल रहा ताजमहल

प्रदेश में साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल सप्ताह में चार दिन ही खुल रहा है। सोमवार से गुरुवार तक स्मारक खुलता है। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू है। इससे आगरा में वीकेंड टूरिज्म पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इससे होटल, रेस्टोरेंट आदि को काम नहीं मिल पा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.