Move to Jagran APP

Breaking: सुबह सुबह हादसा, बटेश्वर में यमुना में स्नान करते समय डूबने से तीन युवकाें की मौत

सोमवार को बटेश्वर में भगवान शिव के दर्शन को फतेहाबाद के दो और आगरा से एक युवक गया था। यमुनामें स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से युवक डूब गए। जब तक गोताखाेरों ने उन्हें बाहर निकाला तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 09:41 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 09:41 AM (IST)
Breaking: सुबह सुबह हादसा, बटेश्वर में यमुना में स्नान करते समय डूबने से तीन युवकाें की मौत
बटेश्वर में सोमवार सुबह यमुना में डूबे युवकों को निकालने के दौरान जुटी भीड़।

आगरा, जागरा संवाददाता। बटेश्वर में सोमवार सुबह यमुना स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी होने के बाद तीन घरों में कोहराम मच गया है।

loksabha election banner

बटेश्वर में सोमवार को भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैैं। सोमवार सुबह सात बजे वहां पहुंचे फतेहाबाद के पीताबाई पोखर निवासी 18 वर्षीय आयुष, फतेहाबाद के कछयायी निवासी 19 वर्षीय सौरभ और 25 वर्षीय बोदला निवासी कन्हैंया वहां पहुंचे थे।

भगवान शिव के दर्शन से पहले तीनों पहले यमुना में स्नान कर रहे थे। गहरे पानी में जाने पर तीनों डूब गए।घाट पर खड़े लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश, लेकिन वे सफल नहीं हुए। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गए। आसपास के गोताखोरों को बुलाया गया। इसके बाद गोताखोरों ने यमुना में तलाश शुरू कर दी।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आयुष और कन्हैंया को गोताखोरों ने निकाल लिया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। करीब आधा घंटे बाद सौरभ का शव भी मिल गया। पुलिस ने तीनों युवकों के स्वजन को भी सूचना दे दी है। आयुष और कन्हैंया रिश्तेदार हैं और सौरभ कन्हैंया का दोस्त बताया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.