विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में 3 लाख घरों में पानी का संकट: बल्केश्वर और यमुनापार में जलापूर्ति बाधित, विभाग ने भेजे टैंकर

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:27 AM (IST)

आगरा के बल्केश्वर और यमुनापार क्षेत्रों में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में ट्रांसफार्मर बदलने के कारण तीन लाख घरों में जलापूर्ति ...और पढ़ें

आगरा: शहादरा के दुर्गा नगर में टैंकर से पानी भरते क्षेत्रीय लोग। जागरण

आगरा: शहादरा के दुर्गा नगर में टैंकर से पानी भरते क्षेत्रीय लोग। जागरण

HighLights

  1. जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में ट्रांसफार्मर बदलने से जलापूर्ति बाधित हुई।

  2. बल्केश्वर और यमुनापार के तीन लाख घरों में पानी की समस्या।

  3. जलकल विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजे।

जागरण संवाददाता, आगरा। सप्ताह के पहले दिन बल्केश्वर और यमुनापार क्षेत्र के तीन लाख घरों के लोगों को झटका रहा। ठीक तरीके से जलापूर्ति नहीं हुई। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य चला। लोगों को पानी की परेशानी से बचाने के लिए जलकल विभाग की टीम ने टैंकरों से पानी भेजा। वहीं गोकुलपुरा, न्यू राजा की मंडी सहित आधा दर्जन क्षेत्रों में पानी का प्रेशर कमजोर रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स और सिकंदरा प्लांट से पूरे शहर में जलापूर्ति होती है। जलकल विभाग की टीम ने वाटरवर्क्स स्थित एक ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य सुबह नौ बजे से शुरू किया। यह कार्य शाम साढ़े सात बजे तक चला। इससे बल्केश्वर और यमुनापार क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रही।

पानी के लिए कंट्रोल रूम आए 70 फोन

कंट्रोल रूम में 70 फोन पहुंचे। अधिकांश लोगों ने टैंकरों से पानी भेजने की मांग की। विभाग की टीम ने पांच ट्रैक्टर और 10 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की। सबसे अधिक टैंकर यमुनापार और बल्केश्वर क्षेत्र में भेजे गए। लगातार टैंकर भेजने के बाद भी कई गलियों में टैंकर नहीं पहुंचे। इसकी शिकायत नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से की गई।

इन इलाकों में पानी का प्रेशर कमजोर रहा

वहीं गोकुलपुरा, न्यू राजा की मंडी, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार, गढ़ी भदौरिया, शाहगंज, गोबर चौकी क्षेत्र में पानी का प्रेशर कमजोर रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता, छत्ता जोन पीसी आर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के कारण सोमवार को बल्केश्वर और यमुनापार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही है।

लाइन तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने सोमवार शाम पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में ग्रीन गैस, उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन सहित अन्य कंपनियों द्वारा बिना अनुमति के कार्य और लाइन तोड़ने पर मुद्दा उठा। महाप्रबंधक ने कहा कि पानी की लाइन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जुर्माना लगाया जाएगा। महाप्रबंधक ने पानी की बर्बादी करने वालों पर भी कार्रवाई पर जोर दिया।

एक नजर इन आंकड़ों पर भी

  • 2.50 लाख घर यमुनापार क्षेत्र में हैं
  • 50 हजार घर बल्केश्वर क्षेत्र में हैं
  • 3 हजार की आबादी गोकुलपुरा क्षेत्र की

आए दिन क्षेत्र में जलापूर्ति ठप हो जाती है। जलकल विभाग के अधिकारियों द्वारा ठीक तरीके से पानी के टैंकर नहीं भेजे जाते हैं। इससे लोगों को पानी खरीदना पड़ता है। डॉ. नौनिहाल सिंह, यमुनापार

यह भी पढ़ें- आगरा कलेक्ट्रेट की 500 करोड़ की भूमि निकली नजूल: प्रशासन को मिले 100 साल पुराने दस्तावेज, अगली सुनवाई 24 अक्टूबर

यह भी पढ़ें- आगरा किला: फिर से मुगल काल जैसी दिखेगी हाथी गेट की 22 फीट ऊंची दीवार, 60 लाख की लागत से काम शुरू

हर दिन ठीक तरीके से जलापूर्ति नहीं होती है। जलकल विभाग के कर्मचारी वाल्व को बंद कर देते हैं। पानी की समस्या का समाधान होना चाहिए। सोनू पंडित, बघेल चौक शाहदरा

यमुनापार में पेयजल संकट कब होगा खत्म होगा। पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है। आए दिन लीकेज हो जाते हैं। मोबाइल पर पानी न आने का कोई भी मैसेज नहीं आता है।

-

अंजू देवी, दुर्गा नगर शाहदरा

पानी की आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है। आखिर कब इसका स्थायी समाधान होगा। स्मार्ट सिटी में पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए लोगों को बार-बार परेशान होना पड़ रहा है।