विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा के तीन दोस्तों की मौत: इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट के 38 मिनट बाद हुई सक्षम की मृत्यु, दिल्ली से आया था साहिल

Published: Mon, 19 Oct 2026 07:54 AM (IST)

सहारनपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में आगरा के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से ठीक ...और पढ़ें

सक्षम की फाइल फोटो और हादसाग्रस्त थार।

सक्षम की फाइल फोटो और हादसाग्रस्त थार।

HighLights

  1. सहारनपुर में थार दुर्घटना में आगरा के तीन दोस्तों की मौत।

  2. हादसे से 38 मिनट पहले सक्षम ने इंस्टाग्राम पर फोटो डाली।

  3. दिल्ली से आए साहिल भी मित्रों संग हादसे का शिकार हुए।

जागरण संवाददाता, आगरा। सहारनपुर में पेट्रोल पंप पर शनिवार रात 2:10 बजे सक्षम ने इंस्टाग्राम पर थार गाड़ी के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके 38 मिनट बाद ही रात 3:10 पर गाड़ी के डिवाइडर से टकराने पर सक्षम समेत तीनों मित्रों की जान चली गई। शनिवार सुबह हादसे की खबर घर पहुंचने पर स्वजन और मित्रों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। सक्षम की इंस्टाग्राम पर हादसे से कुछ देर पहले शेयर की गई मुस्कराते फाेटो देख स्वजन और मित्र रो रहे थे। साहिल को दिल्ली से मौत यहां पर खींचकर ले आई थी। वह पांच दिन के लिए अपने पैतृक आवास की देखभाल के लिए आया था।

साहिल को दिल्ली से खींच लाई मौत

भूड का बाग स्थित शांति नगर निवासी 24 वर्ष के सक्षम गौतम के पिता राजेंद्र गौतम की किराना की दुकान है। छोटा भाई पार्थ गौतम एमबीए कर रहा है। बाबा रामस्वरूप सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। सक्षम के मामा सूर्यकांत ने बताया कि साहिल तिवारी, हेमंत वर्मा और सचिन वर्मा एवं राहुल सभी आपस में मित्र थेे। सक्षम की छह महीने पहले ही सन फार्मा में नौकरी लगी थी। सक्षम का 30 सितंबर को जन्मदिन था।

परिवार के लोग नवरात्र में पंचमी पर हर वर्ष उसका जन्मदिन मनाते थे। जबकि साहिल के पिता पूर्व फौजी हैं, वह माता-पिता के साथ दिल्ली में रहते थे। टेढ़ी बगिया निवासी 26 वर्ष के राहुल कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी माता वाली गली टेढी बगिया कमला नगर स्थित सुभाष नगर में एक क्लीनिक पर कंपाउंडर थे।

thar small 18 oct

हादसे के बाद गाड़ी की जांच करते पुलिस अधिकारी।

मसूरी घूमने की योजना बनाई थी

तीन दिन का अवकाश होने के चलते सभी मित्रों ने मसूरी घूमने की योजना बनाई थी। शालीमार एन्क्लेव निवासी हेमंत वर्मा और सचिन वर्मा चचेरे भाई हैं। हेमंत ने पिछले वर्ष नवंबर में थार गाड़ी खरीदी थी। पांचों मित्रों ने थार गाड़ी से मसूरी जाने का कार्यक्रम बनाया। शनिवार की रात सक्षम के घर के पास रेणुका बाग में देवी मां के भंडारे का कार्यक्रम था। पांचों मित्रों ने वहां पर भंडारे का प्रसाद लिया, रात नौ बजे सभी मसूरी के लिए निकली गए थे।

सहारनपुर में पेट्रोल पंप पर रात 2:32 पर डाली फोटो, 3:10 पर चली गई तीनों मित्रों की जान

स्वजन ने बताया कि सक्षम ने रात 2:32 बजे इंस्टाग्राम पर सहारनपुर के पेट्रोल पंप पर थार गाड़ी के बोनट पर बैठे हुए अपनी फोटो शेयर की थी। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे हेेमंत वर्मा और सचिन वर्मा के स्वजन सक्षम के घर पहुंचे, उन्हें हादसे की जानकारी दी। पिता समेत परिवार के अन्य लोग वहां रवाना हो गए। कालोनी के लोगों ने बताया कि साहिल तिवारी अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहते थे। वह दो तीन महीने में अपने घर की देखभाल करने आते थे। वह 30 सितंबर काे सक्षम के जन्मदिन पर आकर लाैट गए थे। पांच दिन पहले ही यहां आए थे। अचानक मसूरी घूमने की याेजना बनी तो वह भी मित्रों के साथ चले गए थे।

यह भी पढ़ें- कई बार पलटी थी थार... जिंदा बचे युवक ने बताई खौफनाक घटना, आगरा के तीन दोस्तों की सहारनपुर सड़क हादसे में मौत

मां को नहीं बताया बेटे की मौत के बारे में

सक्षम की मां मधु गौतम को परिवार के लोगों ने दोपहर तक नहीं बताया कि हादसे में उसकी मौत हो गई है। मसूरी रवाना होते समय मां ने बेटे से सुबह काल करने को कहा था। लोगों की भीड़़ अपने घर पर जमा होती देख मां का दिल बेचैन हो रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि हादसे में घायल हुआ है, अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार ने शाम को मां को सक्षम की मौत की जानकारी दी।

11 महीने पहले खरीदी थी थार

हेमंत और सचिन ने एक ही घर में रहते हैं। सचिन वर्मा हेमंत के चचेरे भाई हैं। दोनों 11 महीने पहले पिछले वर्ष नवंबर में थार गाड़ी खरीदी थी। सचिन वर्मा का आरओ प्लांट है, जबकि हेमंत का परिवार दूध का काम करता है। बताते हैं हादसे के समय गाड़ी हेमंत चला रहे थे। तीनों मित्र सक्षम, राहुल और साहिल पीछे बैठे हुए थे।