कई बार पलटी थी थार... जिंदा बचे युवक ने बताई खौफनाक घटना, आगरा के तीन दोस्तों की सहारनपुर सड़क हादसे में मौत
आगरा के कमला नगर से मसूरी जा रहे पांच दोस्तों में से तीन की सहारनपुर में सड़क हादसे में मौत ...और पढ़ें

थार गाड़ी का मुआयना करते पुलिस अधिकारी।
HighLights
आगरा के तीन दोस्तों की सहारनपुर में सड़क हादसे में मौत।
मसूरी घूमने जा रहे पांच मित्रों की थार डिवाइडर से टकराई।
साहिल, राहुल और सक्षम की मौके पर ही मौत, दो घायल।
जागरण संवाददाता, आगरा। मसूरी घूमने जा रहे कमला नगर के तीन मित्रों की सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि दो मित्र घायल हाे गए। पांचों मित्रों थार गाड़ी से जा रहे थे, सहारनपुर के थाना क्षेत्र नागल में उनकी गाड़़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीनों मित्रों की मौत हाे गई। हादसे की जानकारी परिवार के लोगों को होने पर वह सहारनपुर रवाना हाे गए।
थार कार से निकले थे मसूरी घूमने
कमला नगर के भूड़ का बाग निवासी साहिल तिवारी, शांति नगर निवासी राहुल गौतम, निषाद चौक निवासी सक्षम, सुभाष नगर निवासी हेमंत वर्मा और सचिन वर्मा शनिवार को अपनी थार गाड़ी से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि पांचों मित्र रेणुका बाग कमला नगर से भंडारा खाने के बाद शनिवार की रात आठ बजे मसूरी के लिए निकले थे। साहिल तिवारी के पिता दिल्ली में रहते हैं, वह यहां अपने घर आए थे।
सक्षम के पिता की शांति नगर दुकान है, वह दवा कंपनी में कार्यरत थे। राहुल गौतम कमला नगर के सुभाष नगर स्थित एक चिकित्सक के यहां कंपाउंडर थे। जबकि सचिन वर्मा बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं, हेमंत का आरओ प्लांट हैं।
डिवाइडर से टकराई थार
हादसा शनिवार की रात साढ़़े तीन बजे सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र में हुआ। तेज रफ्तार थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी कई कलाबाजियां खाती हुई जाकर गिरी। सचिन और हेमंत गाड़ी से बाहर निकलकर जा गिरे। गाड़ी में सोते एक मित्र सचिन वर्मा की हादसे के बाद आंख खुली ताे उन्होंने खुद को सड़क पर पड़ा पाया। मौके पर पहुंची सहारनपुर पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा: आगरा से मसूरी जा रहे थार सवार तीन युवकों की मौत, दो घायल
तीन की मौत
सहारनपुर के एसपी ट्रैफिक ने बताया कि चिकित्सकों ने तीन मित्रों साहिल तिवारी, राहुल गौतम और सक्षम तिवारी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कराया, उनका उपचार चल रहा है।
