Move to Jagran APP

पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति उखाड़ ले गए अराजक तत्व, जानिये क्या है पूरा मामला

सदर के नगला विधि चंद स्थित के नेहरू पार्क की घटना, क्षेत्र में आक्रोश। वर्ष 1967 में पार्क बना स्थापित की थी प्रतिमा, माहौल बिगाडऩे का प्रयास।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 01:11 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 01:11 PM (IST)
पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति उखाड़ ले गए अराजक तत्व, जानिये क्या है पूरा मामला
पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति उखाड़ ले गए अराजक तत्व, जानिये क्या है पूरा मामला

आगरा, जागरण संवाददाता। सदर के सेवला स्थित नगला विधि चंद में नव वर्ष की सुबह माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया गया। पार्क में लगी जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को अराजक तत्व उखाड़कर ले गए। मंगलवार सुबह पार्क पहुंचने पर लोगों को इसकी जानकारी होने पर आक्रोश फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई, अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

loksabha election banner

नगला विधि चंद में वर्ष 1967 में ग्रामीणों ने पार्क बनाया था। इसमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति किसान विधि चंद समेत अन्य कांग्रेसियों ने स्थापित की थी।  गांव के बुजुर्गों के अनुसार मूर्ति नेहरू के वर्ष 1961 में आगरा आगमन की याद में स्थापित की गई थी। तब से यह पार्क आसपास के लोगों में सौहार्द का प्रतीक बना हुआ है। हर वर्ष यहां पर नेहरू जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। 

मंगलवार सुबह आठ बजे गांव के लोग रोज की तरह पार्क का ताला खोलकर सफाई करने गए थे। वहां लगी नेहरू की मूर्ति गायब देख इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अराजक तत्व जानबूझ कर मूर्ति गायब करके माहौल को बिगाडऩे का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

जवाहर पुल का नेहरू ने किया था शिलान्यास

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू अंतिम बार वर्ष 1961 में आगरा आए थे। उन्होंने जवाहर पुल का शिलान्यास किया था। इसके अलावा एमडी जैन इंटर कॉलेज के संग्रहालय का उद्घाटन किया था।

एक महीने पहले मंदिर से मूर्तियां हो चुकी हैं गायब 

इलाके में अराजक तत्व लगातार माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सेवला के नगला पदमा में एक महीने पहले मंदिर से देवी की मूर्तिंयों को निकालकर फेंक दिया गया था। तब भी इलाके में तनाव फैल गया था। उस घटना के आरोपी का आज तक पता नहीं चल सका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.