विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Traffic Jam At National Highway: आगरा में नहीं हो रहा ठोस समाधान, हाईवे पर जाम से लोग परेशान

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Tue, 10 Aug 2021 02:01 PM (IST)

Traffic Jam At National Highway आइएसबीटी के निकट हाईवे अबुल उल्लाह दरगाह के निकट निजी रोडवेज बसें भरती हैं सवारियां। ...और पढ़ें

आगरा में नेशनल हाइवे पर आये दिन लगने वाले ट्रफिक जाम का दृश्य।
आगरा में नेशनल हाइवे पर आये दिन लगने वाले ट्रफिक जाम का दृश्य।

आगरा, जागरण संवाददाता। हाईवे पर रोडवेज, निजी बसों के सवारियां भरने के कारण रोज जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग इस पर नकेल नहीं कस पा रहा है, जिससे आम जनता बुरी तरह परेशान है। चंद चालान कर खानापूरी कर ली जाती है, जिससे कोई ठोस समाधान नहीं निकल पा रहा है। आइएसबीटी के निकट हाईवे पर अनाधिकृत निजी बसें, रोडवेज बसें सवारियां भरती हैं, जिससे खंदारी से सिकंदरा की ओर जाने वाले वाहनों को जाम से जूझना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी या तो होते ही नहीं है आगर होते भी है तो दूर डिवाइडर पर बैठे आराम फरमाते रहते हैं।

सोमवार दोपहर तीन बजे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार थी, लेकिन समाधान कराने वाला कोई नहीं था। यही हाल मंगलवार को भी सुबह से अब तक है। अबुल उल्लाह दरगाह के निकट भी निजी बसें, रोडवेज बसें सवारियां भरती हैं। इस कारण भगवान टाकीज फ्लाईओवर से रामबाग की ओर जाने वाले वाहन जाम में उलझते हैं। यहां पर तीन से चार रोडवेज बसें और दो से तीन निजी बसें पूरे दिन सवारियां भरती मिलती है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी दूर-दूर तक नजर नहीं आते हैं। वाटर वक्र्स चौराहे के निकट निजी बसें, रोडवेज बसों के सवारियां भरने के कारण जाम लगता है। इससे रामबाग की ओर जाने वाले वाहनों को मुश्किल होती है।

अनाधिकृत और जगह-जगह जाम लगाने वाली बसों पर कार्रवाई कराई जाएगी। हाईवे पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा।

मुनिराज, एसएसपी

संयुक्त अभियान के लिए टीम गठित की जा रही है, जो कार्रवाई करेगी। अनाधिकृत बसों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है।

प्रमोद कुमार, आरटीओ प्रशासन