Move to Jagran APP

आगरा में चाैहरे हत्याकांड का नहीं लगा सुराग, करीबियों से चल रही है पूछताछ

आगरा में हुई दिल दहला देने वाली वारदात में चार दिन से पुलिस जांच कर रही है। अब तक छह संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। लूट तंत्र-मंत्र और लव त्रिकोण के इर्द गिर्द पुलिस की जांच घूम रही है। अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 09:36 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 09:36 AM (IST)
आगरा में चाैहरे हत्याकांड का नहीं लगा सुराग, करीबियों से चल रही है पूछताछ
रेखा और उसके तीन बच्‍चों की हत्‍या के मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोतवाली के कूचा साधूराम में बुधवार को रेखा और उनके तीन बच्चों, वंश, माही और पारस की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को चारों के शव घर में पड़े मिले। दिल दहला देने वाली वारदात में चार दिन से पुलिस जांच कर रही है। अब तक छह संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। लूट, तंत्र-मंत्र और लव त्रिकोण के इर्द गिर्द पुलिस की जांच घूम रही है। मगर, अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अभी पुलिस अन्य करीबियों से पूछताछ कर सुराग तलाशने का प्रयास कर रही है।

loksabha election banner

पहला दिन: गुरुवार सुबह कोतवाली के कूचा साधूराम में पुलिस को महिला और तीन बच्चों के शव घर में पड़े मिले। मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था। दरवाजा केवल परिचितों के लिए ही खुलता था। संकरी गली में घर था। आशंका थी कि सामूहिक हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ है। महिला के चाचा ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें महिला के पूर्व पति सुनील और उसकी पत्नी पर शक जताया गया था।

दूसरा दिन: महिला के करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। महिला के मुंह बोले भाई, दोस्त, उसके परिचित, पुजारी को पुलिस ने उठा लिया। इनसे पूछताछ की गई। सभी ने अपनी -अपनी कहानी बताई। इनमें से लगभग सभी को बुधवार रात में ही महिला और उसके बच्चों की हत्या की जानकारी हो गई थी। मगर, पुलिस को इन्होंने नहीं बताया। दो महिलाओं के नाम भी पुलिस के सामने आए। इनसे भी पूछताछ हुई। मगर, कुछ नहीं निकला। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग भी देखी गई।

तीसरा दिन: सामूहिक हत्याकांड के पीछे तंत्र-मंत्र भी माना जा रहा था। घटनास्थल पर नीबू और पूजा का सामान मिला था। पुलिस ने आसपास रहने वाले तांत्रिकों की सूची तैयार की। इनसे पूछताछ की। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर घटना वाले दिन उनकी लोकेशन की जानकारी की। इससे भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

चौथा दिन: पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की। उनकी मोबाइल की काल डिटेल की स्टडी की। मगर, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। ऐसे में सुरागरशी को सादा कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को मोहल्ले में लगाया गया है। वे लोगों से बातचीत कर सुराग तलाशने का प्रयास कर रही हैं। शक के आधार पर कुछ और करीबियों से पूछताछ की, लेकिन कुछ नहीं निकला।

तंत्र-मंत्र के पर्चे से गहराया शक

पुलिस को रेखा के घर से एक पर्चा मिला है। इस पर तंत्र- मंत्र का सामान लिखा है। इस पर भूत दाना, चुड़ैल दाना, पंच रतन, सिद्ध हस्ती समेत तमाम ऐसे सामान लिखे हैं, जो तंत्र क्रिया में इस्तेमाल होते हैं। इस पर्चे के मिलने से पुलिस यह मान रही है कि रेखा तंत्र-मंत्र में काफी भरोसा रखती थी। आशंका है कि यह सामान तांत्रिक ने तंत्र कराने के लिए लिखा होगा। आसपास के तांत्रिकों से पुलिस इस पर्चे से हैंड राइटिंग का मिलान करा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.