विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Lucknow flight: खत्म होने जा रहा है इंतजार, एक अक्टूबर से शुरू होगी आगरा-लखनऊ फ्लाइट

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Wed, 15 Sep 2021 02:14 PM (IST)

इंडिगो एयरलाइंस एक अक्टूबर से यह सेवा शुरू होने जा रही है। हालांकि एयरलाइंस ने इस फ्लाइट के लिए काफी ...और पढ़ें

आगरा से लखनऊ के लिए इंडिगो एयरलाइंस एक अक्‍टूबर से फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
आगरा से लखनऊ के लिए इंडिगो एयरलाइंस एक अक्‍टूबर से फ्लाइट शुरू करने जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। एक अक्टूबर से आगरा-लखनऊ फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने बुकिंग शुरू कर दी है।यह नियमित फ्लाइट होगी।दोपहर 3.45 बजे यह फ्लाइट लखनऊ से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। 15 मिनट बाद यह फ्लाइट लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से आगरावासियों को काफी लाभ होगा। राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी सहूलियत होगी।

इंडिगो एयरलाइंस एक अक्टूबर से यह सेवा शुरू होने जा रही है। हालांकि एयरलाइंस ने इस फ्लाइट के लिए काफी पहले से शेड्यूल बुक करा रखा था। मगर, किन्हीं कारणों से यह फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही थी। आगरा से अब बंगलुरु, अहमदाबाद और नागपुर के बाद लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। आगामी दो अक्टूबर से आगरा-अहमदाबाद-नागपुर फ्लाइट भी नियमित होगी। वर्तमान में यह सप्ताह में सिर्फ तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) ही यह हवाई सेवा उपलब्ध है। यानि आगामी महीने में लखनऊ, अहमदाबाद और नागपुर के लिए आगरा से नियमित फ्लाइट होगी। मुंबई और भोपाल फ्लाइट अभी शुरू नहीं हो पा रही। ये दोनों फ्लाइट लंबे समय से स्थगित चल रही हैं। बता दें कि बीते मार्च में बंगलुरु, अहमदाबाद, भोपाल और मुंबई के लिए आगरा से फ्लाइट शुरू हुई थी। कुछ दिन संचालन के बाद कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई। इसके चलते अहमदाबाद, मुंबई और भोपाल फ्लाइट स्थगित कर दी गई। बाद में अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा तो शुरू हो गई लेकिन मुंबई और भोपाल फ्लाइट अब तक शुरू नहीं हो पा रही है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान के अनुसार, लखनऊ फ्लाइट शुरू होने से आगरा को काफी लाभ होगा। इसके साथ ही एयरलाइंस को मुंबई फ्लाइट की ओर भी ध्यान चाहिए। इस फ्लाइट के शुरू होने से पर्यटन को काफी लाभ होगा।वाराणसी और जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होनी चाहिए।