Move to Jagran APP

अागरा में चुनावी रंजिश में प्रसपा नेता को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी काे पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

थाना ताजगंज क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष को लगी है गोली। सरेआम फायरिंग करने का इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो। पंचायत चुनाव के बाद पनपी थी रंजिश। गांव में तनाव है। इसके चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 11:55 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 11:55 AM (IST)
अागरा में चुनावी रंजिश में प्रसपा नेता को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी काे पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
अस्‍पताल में भर्ती प्रसपा जिलाध्‍यक्ष धारा सिंह यादव।

आगरा, जागरण संवाददाता। अागरा में चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग करके प्रगतिशील समाजवार्दी पार्टी के जिलाध्यक्ष को गोली मारकर घायल कर दिया। प्रसपा नेता के कूल्हे में गोली लगी है। जबकि महिला समेत दो लोगों को छर्रे लगे हैं। घायल ने हमले के पीछे जिन लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं, पुलिस उन सभी की तलाश में पूरी रात दबिश देती रही। वहीं चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग के बाद से गांव में तनाव है। इसके चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव में सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया है।

loksabha election banner

घटना रविवार शाम करीब साढे छह बजे की है। गढ़ी नवलिया निवासी प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह के मुताबिक वह खेत से घर लौट रहे थे। घर के पास रास्ते में पहले से घात लगाए पप्पू, नरेंद्र, दीवान सिंह, प्रवीण आदि ने उन्हें घेर लिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वह हमलावरों से अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान पीछे से उन्हें गोली मार दी। जाे उनके कूल्हे में लगने पर वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। फायरिंग में उनके परिवार की एक महिला और युवक भी घायल हो गए।

ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में अफरातफरी और दहशत फैल गई। धारा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अनीता यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़़ी थीं। पत्नी के खिलाफ सपा नेता राजपाल यादव ने चुनाव लड़ा था। वह उनसे रंजिश मानता है। धारा सिंह का आरोप है हमले के पीछे सपा नेता के गुट के लोगों का हाथ है। गांव में फायरिंग की सूचना पर ताजगंज थाने का फोर्स पहुंच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कि धारा सिंह और गांव के ही वीरेंद्र यादव के बीच रंजिश चल रही है। हमले के पीछे उसका हाथ भी होना बताया गया है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी। मगर, वह हाथ नहीं आए।बवाल और फायरिंग करने वाले किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के कुछ देर बाद ही फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। इसमें गांव गढ़ी नवलिया में हमलावरों द्वारा हाथों में बंदूक लेकर सामने की ओर फायरिंग कर रहे हैं। इस दौरान कुछ महिलाएं हाथों में बंदूक लिए लोगाें को रोकने का प्रयास कर रही हैं। वायरल वीडियो में एक युवक गोली चलाता हुआ दिख रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.