विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी जी संत, संत की कोई जाति नहीं होती

By JagranEdited By:
Published: Thu, 10 May 2018 02:35 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 03:03 PM (IST)

आगरा(जेएनएन) : तूफान की आशंका थी, लेकिन आई आंधी, लेकिन वह भी कहर ढहा गई। बुधवार

योगी जी संत, संत की कोई जाति नहीं होती
योगी जी संत, संत की कोई जाति नहीं होती

आगरा(जेएनएन) : प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा के जातिवादी राजनीति करने के बयान का जवाब देते हुए कहा कि योगी जी संत हैं और संत की कोई जाति नहीं होती। हमारी सरकार पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचा रही है। श्री शर्मा आगरा के अलावा मथुरा व फीरोजाबाद जिले के आंधी पीड़ितों से मिलने के बाद पत्रकारों बात कर रहे थे। उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा के चेक भी दिए।

आंधी में आठ की हुई है मौत

बुधवार शाम एकदम से पलटे मौसम में तेज रफ्तार अंधड़, बरसात और ओलावृष्टि के चलते ब्रज मंडल में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन घायल हुए हैं। जानवर भी हताहत हुए हैं। कई जगहें दीवारें ढह गई, पेड़ और विद्युत पोल धराशायी हो गए। पीड़ितों को राहत देने के लिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंच गए हैं। वह मथुरा, फीरोजाबाद व आगरा में पीड़ितों से मिलेंगे और उन्हें राहत देंगे।

मौसम विभाग ने राजस्थान सीमा से सटे आगरा को लेकर तूफान का अलर्ट जारी कर रखा था। तूफान तो नहीं, बुधवार शाम को तेज आंधी और कहीं-कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। आंधी थमने के बाद जगह-जगह से तबाही की खबरें आने लगीं। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के दो गांवों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दीवार के मलबे में दबकर दर्जनभर लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खंदौली के नगला अर्जुन में दीवार का मलबा गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। बरहन के मौसमपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई और यहीं के हसनजहांपुर में एक पुरानी धर्मशाला आंधी के दौरान गिर पड़ी, लेकिन इनसे कोई हताहत नहीं हुआ है।

मथुरा में भी आंधी और तेज वर्षा कहर बनकर टूटी। गांव कराहरी में ट्रॉली के नीचे दबकर मजदूर की और टैंटीगांव में बिजली का पोल गिरने से महिला की मौत हो गई। कारब के गांव अड्डा में टिन शेड उड़कर गिरने से एक महिला के हाथ कट गए। करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। मथुरा में लोगों ने भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना टोल पर बूथ का शीशा टूटने से दो कर्मचारी घायल हो गए।

फीरोजाबाद में रेलवे लाइन के किनारे शौच कर रहे अधेड़ व्यक्ति आंधी के दौरान पोल से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि शिकोहाबाद के गांव वाकलपुर में दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए। एटा में मंगलवार रात और बुधवार शाम को तेज आंधी के साथ ओले पड़े। मंगलवार की रात आई आंधी के दौरान एक बालक की छत से गिरने पर मौत हो गई। कासगंज और मैनपुरी में भी आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।

----