Move to Jagran APP

हाथ में तिरंगा, लबों पर अल्लाह का नाम

मुकद्दस सफर पर निकले आगरा के हजयात्री, दिल्ली की तक विदा कर रहे परिजन

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 10:55 AM (IST)
हाथ में तिरंगा, लबों पर अल्लाह का नाम

आगरा(जागरण संवाददाता): गले में फूलों की माला, हाथों में तिरंगा और लबों पर अल्लाह का जिक्र। घर से मुकद्दस सफर की ओर जनपद से 56 हजयात्री दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्हें विदा करने को हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं हजयात्रियों को गाड़ियों के काफिले के साथ परिजन दिल्ली तक विदा करके आए।

loksabha election banner

शनिवार रात दो बजे चार हजयात्री रवाना हुए। एक मंटोला और तीन ढोलीखार से रवाना हुए। यात्रा पर जाने वाले ढोलीखार निवासी एजाज कुरैशी (50) ने बताया कि उनके साथ उनकी पत्नी आमना (52) और बेटी चमन (34) रात दो बजे दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इससे पहले अधिकतर हज यात्रियों ने घर पर कार्यक्रम किए। दो दिन पहले ही घर पर दोस्त और रिश्तेदारों का आना जाना शुरू हो गया। शनिवार को घर पर आयोजन हुआ। इसके बाद वह शाम को रवाना हो गए।

यात्रियों ने अल्लाहुम्मा लब्बैक.पढ़ते हुए एहराम किया। मंटोला निवासी एजाज के अनुसार उन्होंने दूसरी बार हजयात्रा के लिए आवेदन किया है। इस बार कुर्रा में नाम सामने आने पर तैयारी करने लगे थे।

दिल्ली कैंप तक विदा किया:

आगरा जिले से 56 हज यात्री सऊदी अरब के लिए रवाना हुए। सभी यात्री फ्लाइट के समय से दो घंटे पहले पहुंच गए। कैंप से यात्रियों के परिजन छोड़ कर वापस हो गए। सभी यात्री दिल्ली के अलग-अलग समय पर रवाना हुए।

सामान संग रवाना हुए:

हज यात्री अपने घरों से सामान लेकर रवाना हुए। सभी के साथ दो सूट, 22 किलोग्राम वजनी। एक हैंड बैग, दस किलोग्राम वजन था। इसमें कपड़े से लेकर खानपान का सामान शामिल था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.