विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्यार का नाटक कर आगरा से किशोरी को ले गया दो बच्चों का पिता, तमिलनाडु से बरामद

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Wed, 08 Dec 2021 08:53 AM (IST)

आरोपित सलमान ने हिंदू किशोरी को अपने जाल में था फंसाया। सात दिन से तलाश में जुटी पुलिस को तमिलनाडु ...और पढ़ें

आगरा से एक किशोरी को भगाकर दूसरे समुदाय का युवक तमिलनाडु ले गया था।
आगरा से एक किशोरी को भगाकर दूसरे समुदाय का युवक तमिलनाडु ले गया था।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपित दो बच्चों के पिता सलमान ने प्यार का नाटक कर किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। एक सप्ताह पहले उसे अपने साथ लेकर चला गया। पीड़िता के स्वजन के रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। दोनों की लोकेशन तमिलनाडु में मिलने पर उसे बरामद कर लिया। मंगलवार को किशोरी और आरोपित को लेकर थाने पहुंचने पर लोग थाने पर जुट गए। 

एत्माद्दौला के शाहदरा इलाके का रहने वाला आरोपित सलमान दो बच्चों का पिता है। उसने प्यार का नाटक कर हिंदू युवती को अपने जाल में फंसा लिया। एक सप्ताह पहले किशोरी को लेकर चला गया। स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की तो सलमान द्वारा उसे ले जाने का पता चला। उन्होंने सलमान के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया।

मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनकी काल डिटेल व मोबाइल की लोकेशन पता की।दोनों की लोकेशन तमिलनाडु मिलने पर पुलिस ने किशोरी बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को मंगलवार को थाने लेकर पहुंची। जानकारी होने पर किशोरी के स्वजन थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपित सलमान पर बेटी को साजिश के तहत जाल में फंसाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बयान के आधार पर विवेचना में धारा बढाई जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।