Move to Jagran APP

डकैत जगन गुर्जर ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया Agra News

गांव करन सिंह का पुरा में दो घंटे तक मचाया तांडव बेबस हो पिटते रहे बच्चे व महिलाएं। मुखबिरी का शक होने पर परिवार को बनाया निशाना पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद भाग गया मप्र।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 09:47 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 09:47 PM (IST)
डकैत जगन गुर्जर ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया Agra News

आगरा, जेएनएन। चंबल की घाटी में बसे गांवों में डकैत एक बार फिर सिर उठाने लगे हैं। एक दशक पहले डकैती और अपहरण को लेकर कुख्यात रहे जगन गुर्जर ने मुखबिरी के शक में एक परिवार से जेल से बाहर आते ही बदला लिया। बाड़ी के गांव करनसिंह का पुरा के पुरुष काम करने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में गए थे। जगन गुर्जर ने परिवार की महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से पीटा और महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। महिलाओं के गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस इस मामले में जगन गुर्जर और उसके साथियों की तलाश कर रही है। वहीं गांव की घटना को मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए प्रशासन को नोटिस भेजा है।

loksabha election banner

धौलपुर की चंबल नदी की घाटी में एक दशक पहले डकैत जगन गुर्जर का जबरदस्त आतंक था। तत्कालीन धौलपुर एसपी राहुल प्रकाश ने जिले से डकैतों का सफाया कर दिया था। उसी समय लाखों रुपये का इनामी डकैत जगन गुर्जर भी समर्पण कर जेल चला गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद जगन गुर्जर गिरोह ने पिछले दो दिन से धौलपुर और करौली जिले में आतंक मचा रखा है।

सबसे पहले करौली जिले में भय पैदा करने के लिए हवाई फायर किए। इसके बाद धौलपुर जिले की तहसील बाड़ी के बाजार में बुधवार को ठेलें पलट दीं और दिहाड़ी मजदूरों के बीच फायरिंग कर दहशत कायम कर दी। दोपहर तीन बजे बाड़ी तहसील के गांव करन सिंह का पुरा अपने साथियों के साथ हमला बोला। करन सिंह का पुरा में मुखबिरी के शक में एक परिवार की दो महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। घटना के समय गांव के पुरुष मजदूरी पर काम करने गए थे। बच्चों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। महिलाओं के पैर सूज गए हैं, उनसे चला नहीं जा रहा। शरीर के अन्य अंगों पर भी चोटें आई हैं।

करीब दो घंटे तक गांव में तांडव मचाकर डकैत पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। घटना के बाद फोर्स गांव में पहुंच गया। डकैत जगन गुर्जर की तलाश में कई गांवों में दबिश दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें कॉम्बिंग कर रही हैं। जगन के साथी औतार सिंह को हिरासत में लिया है। गांव करन सिंह का पुरा में सशस्त्र जवानों का दस्ता तैनात किया गया है।

पुलिस से हुई मुठभेड़, 50 राउंड से ज्यादा चलीं गोलियां

कॉम्बिंग कर रही पुलिस फोर्स का सामना गुरुवार रात बसई डांग क्षेत्र के गांव खर में जगन गुर्जर के गिरोह से हो गया। दोनों ओर से जमकर फायरिंग भी हुई। इस दौरान पुलिस की ओर से करीब 50 राउंड फायर किए गए। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर डकैत चंबल नदी पार कर मप्र सीमा में चले गए।

जगन पर 90 मुकदमे हैं दर्ज

डकैत जगन गुर्जर के खिलाफ राजस्थान, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण, नकबजनी व डकैती के करीब 90 मामले दर्ज हैं। इस डकैत ने तीन बार आत्मसमर्पण किया जिसमें अगस्त 2018 में तत्कालीन आइजी मालिनी अग्रवाल, 2009 में प्रदेश के वर्तमान उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 2001 में बाड़ी के पूर्व विधायक सालिगराम गुर्जर के सामने किया गया आत्मसमर्पण शामिल है।

दस लाख का है इनामी

डकैत जगन गुर्जर ने गुर्जर आंदोलन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर स्थित महल को उड़ाने की धमकी भी दी थी। उसके बाद सरकार द्वारा जगन गुर्जर की गिरफ्तारी पर इनाम राशि को बढ़ाकर 10 लाख कर दिया था।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.