Agra Weather: जनलेवा हुई ठंड, एटा में तीन की मौत, चार डिग्री लुढ़का पारा Agra News
सुबह से छाई है धुंध। 1.9 डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान। 48 घंटे बाद बारिश के आसार।
आगरा, जागरण संवाददाता। सोमवार को सुबह से सर्दी का वार कहर ढहा रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते पारा लुढ़कर 1.9 डिग्री पहुंच गया है। सुबह से धूप के दर्शन नहीं है। कोहरे के चलते ढृश्यता बहुत कम है। गलन के कारण ठिठुरन बढ़ी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 48 घंटे बाद बारिश हो सकती है। ताजनगरी में एक से तीन जनवरी तक बारिश की आशंका है। उधर कड़ाके की सर्दी के कारण एटा में तीन लोगों की मौत हो गई है। 57 वर्षीय जयवीर, 60 वर्षी मुन्नी देवी और 70 वर्षीय शांतिलाल की दिल का दौरा आने से मौत हो गई।
मौसम को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी चार जनवरी तक कर दी गई है। अधिकतम आद्र्रता 87 फीसद पहुंचने से गलन भरी सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। रात को शीत लहर में लोग ठिठुरते रहे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री रहा, जोकि सोमवार सुबह 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से घना कोहरा छाने से लोगों को यातायात में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी कोहरा छाया रहेगा। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। एक जनवरी से काले घने बादल छाने के साथ बारिश होगी, दो और तीन जनवरी को भी बारिश की आशंका है। न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री के बीच रहेगा।
सर्दी में बुजुर्गो और बच्चों को कोल्ड इंजरी का खतरा
गलन भरी सर्दी में पारा चार डिग्री के करीब पहुंचने से बुजुर्गो और बच्चों को कोल्ड इंजरी की आशंका है। सर्दी में ज्यादा देर तक बाहर रहने से हार्ट अटैक की आशंका बढ़ गई है। वहीं, बच्चों के कान में दर्द और सांस लेने में परेशानी होने लगी है। शरीर का तापमान 37 डिग्री के करीब होता है। वहीं, सर्दी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। एसएन के फिजीशियन डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस तरह बाहर के तापमान और शरीर के तापमान में 17 से 33 डिग्री का अंतर है। यह अंतर घातक हो रहा है। 60 साल से अधिक उम्र के हृदय और मधुमेह रोगियों में शरीर और बाहर के तापमान में 20 डिग्री के करीब अंतर होने पर हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। खून की नलिकाओं में सिकुड़न से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इससे मुंह टेढ़ा होने के साथ शरीर का एक हिस्सा काम नहीं करता है। इस तरह के केस बढ़ रहे हैं। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव ने बताया कि बच्चों को सर्दी में ज्यादा देर तक रहने से कान में दर्द की समस्या हो रही है। सर्दी-जुकाम के साथ बुखार आ रहा है। बच्चों को सांस लेने में परेशानी के साथ जकड़न हो रही है।
आगरा का तापमान
28 दिसंबर
न्यूनतम - 4.1
अधिकतम - 10.1
27 दिसंबर
न्यूनतम - 4.5
अधिकतम - 14.5
26 दिसंबर
न्यूनतम - 5.9
अधिकतम - 14.7
25 दिसंबर
न्यूनतम - 7.1 डिग्री
अधिकतम - 14.2 डिग्री
24 दिसंबर
न्यूनतम - 8.4 डिग्री
अधिकतम - 14.9 डिग्री
23 दिसंबर
न्यूनतम - 8 डिग्री
अधिकतम - 18.1 डिग्री
22 दिसंबर
न्यूनतम - 8 डिग्री
अधिकतम - 19.7 डिग्री
21 दिसंबर
न्यूनतम - 7.9 डिग्री
अधिकतम - 18 डिग्री
20 दिसंबर
न्यूनतम - 6.5 डिग्री
अधिकतम - 17.7 डिग्री
19 दिसंबर
- न्यूनतम - 5.5
अधिकतम - 16.8