Move to Jagran APP

दिन में राहत, शाम को सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, बढ़ी परेशानी

- न्यूनतम तापमान 5.3 और अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री किया गया दर्ज, सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने की आशंका, तापमान में होगी गिरावट

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 06:00 AM (IST)
दिन में राहत, शाम को सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, बढ़ी परेशानी
दिन में राहत, शाम को सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, बढ़ी परेशानी

आगरा, जागरण संवाददाता। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्द हवा परेशान कर रही हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट के साथ सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।

loksabha election banner

बुधवार को सुबह धुंध के साथ सर्द हवाएं चलती रहीं। न्यूनतम तापमान में गिरावट और नमी के चलते गलन ज्यादा रही। दोपहर में धूप तेज हो गई, लेकिन हवा में सर्दी महसूस होती रही। दोपहर दो बजे के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। शाम होते ही हवा फिर तेज हो गई, जिससे ठिठुरन बढ़ी। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने तापमान में अभी गिरावट की आशंका व्यक्त की है। स्कूलों की छुंट्टी करने का डीएम का फर्जी आदेश वायरल

आगरा: शीतलहर के चलते हुई स्कूलों की छुंिट्टयां खत्म खत्म हो गईं। गुरुवार से स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे, लेकिन बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर वायरल हो गया, जिसमें छुंिट्टयां 12 जनवरी तक बढ़ाने का जिक्र था। इसके चलते अभिभावक और स्कूल संचालन असमंजस में नजर आए।

सोशल मीडिया कितना प्रभावी माध्यम है, इसकी बागनी बुधवार को उस समय देखने को मिली, जब 12 जनवरी तक स्कूलों की छुंिट्टयां बढ़ने का एक फर्जी पत्र तेजी से वायरल हुआ। इसे सात जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय से जारी हुआ बताया जा रहा है। इसमें स्कूलों की बढ़ाने की बात थी। इसकी जानकारी होने के बाद लोगों में खलबली मच गई। इसकी सत्यता जांचने के लिए दैनिक जागरण कार्यालय के फोन घनघनाना शुरू हो गए। जब हमने लेटर के फर्जी होने की सूचना दी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

निर्धारित समय से खुलेंगे स्कूल

नौ जनवरी तक प्रशासन ने स्कूलों की छुंिट्टयों का आदेश दिया था, जो बुधवार को खत्म हो गया। एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि स्कूलों की छुंिट्टयां नहीं बढ़ाई गई हैं, गुरुवार को स्कूल निर्धारित समय पर खुलेंगे। साथ ही फर्जी लेटर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.