Move to Jagran APP

Breaking: बुर्का पहनाकर आगरा से अगवा की गई किशोरी देर रात बरामद, आरोपित अभी हाथ नहीं आए

आगरा से अगवा किशोरी को देर रात पुलिस ने कर लिया है बरामद। आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही पुलिस। कई युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में पूछताछ जारी। न्यू आगरा क्षेत्र से अगवा की गई थी किशोरी। दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कर सकती है पर्दाफाश।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 08:08 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 08:08 AM (IST)
आगरा से बुर्का पहनाकर आरोपित किशोरी को कार में बैठाकर ले गए थे।

आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा क्षेत्र से बुर्का पहनाकर अगवा की गई किशोरी को देर रात पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। उसे अगवा करने वाले युवकों की गिरफ्तारी को पुलिस ने रातभर ताबड़तोड़ दबिश दी है। कुछ युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे अभी पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

ताजगंज क्षेत्र की साढ़े सोलह वर्ष की किशोरी को 23 फरवरी को एक युवक बुर्का पहनाकर अगवा कर ले गया था। सीसीटीवी फुटेज में वह किशोरी के साथ जाता हुआ दिख गया। स्वजन ने फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान मेरठ निवासी महताब राणा के रूप में की और उसके खिलाफ न्यू आगरा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने महताब की पत्नी और दो भाभियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस की एक टीम महताब के करीब तक पहुंच गई। पुलिस को जांच में पता चला कि दयालबाग स्थित अस्पताल से किशोरी और युवक एक आटो में बैठे थे। आटो पर बाहर की साइड पेंटिंग बनी थी। इसी पेंटिंग से पुलिस ने आटो को खोज लिया। आटो चालक से पूछताछ में पता चला कि किशोरी और युवक को उसने भगवान टाकीज पर छोड़ा था। वहां पहले से ही एक कार खड़ी थी। दोनों उसमें बैठकर चले गए। उसने कार का नंबर नहीं देखा था। पुलिस को कार का रंग और समय बताया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने उस कार को भी खोज लिया। कड़ियों को जोड़कर पुलिस ने किशोरी के बारे में पुख्ता जानकारी हासिल कर ली। तब पुलिस के शक की सुई महताब के अलावा एक अन्य युवक पर भी टिकी। देर रात पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। उसे अगवा करने वाले कुछ युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को रातभर पुलिस की टीम कई स्थानों पर दबिश देती रहीं। अभी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी अभी किशोरी की बरामदगी की अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का पर्दाफाश किया जा सकता है।

महताब के नाम से किया था इंटरनेट काॅल

किशोरी को अगवा करने से पहले पूरी प्लानिंग की गई थी। घटना से पहले किशोरी के पिता पर इंटरनेट काॅल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को महताब बताया। उसने कहा कि वह किशोरी को अगवा करके ले जाएगा। रोक सके तो रोक लें। पूर्व में दो बार वह किशोरी को ले जा चुका था। इसीलिए किशोरी के पिता ने उसे नामजद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.