विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल' बनकर दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने पर किशोरी ने किया सुसाइड; आगरा में FIR

Published: Tue, 04 Aug 2026 07:25 AM (IST)

मानसिक तनाव में आकर किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद आरोपी फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. फैजान ने 'राहुल' बनकर किशोरी से की थी दोस्ती

  2. निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने पर किशोरी ने की आत्महत्या

  3. आरोपी फैजान के खिलाफ शमसाबाद थाने में मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, आगरा। शमसाबाद क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। फिरोजाबाद के फैजान ने राहुल बनकर अपनी परिचित के माध्यम से किशोरी से मित्रता की। उसके निजी फोटो और वीडियो हासिल करने के बाद ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी को अपने पास बुलाने के लिए लगातर काल करना शुरू कर दिया। मना करने पर उसके वीडियो और फोटो प्रसारित करने की धमकी दे रहा था।

मानसिक तनाव में आकर किशोरी ने रविवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित फैजान के विरुद्ध शमसाबाद थानें में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला शमसबाद थाना क्षेत्र का है। इलाके की रहने वाली किशोरी की अपनी सहेली के माध्यम से फिरोजाबाद निवासी राहुल से मित्रता हुई थी। राहुल का असली नाम फैजान था। उसने अपना असली नाम किशोरी से छिपाए रखा। किशोरी और उसकी सहेली का हाई स्कूल बोर्ड का परीक्षा केंद्र गांव से काफी दूर पड़ा था।

फिरोजाबाद के फैजान ने राहुल बनकर की थी मित्रता

राहुल उर्फ फैजान दोनों को कई बार परीक्षा केंद्र बाइक से छोड़ने गया। इस दौरान किशोरी का माेबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। धोखे से उसके निजी फोटो और वीडियाे हासिल कर लिए। जिसके बाद उसे काल करके मिलने और बातचीत करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। किशोरी के मना करने पर उसके फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने लगा।

निजी फोटो और वीडियो लेने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था

किशोरी काे पता चला कि आरोपित का असली नाम फैजान है, वह मानसिक तनाव में आ गयी। आरोपित द्वारा वीडियो प्रसारित करने की लगातार धसमकी के चलते वह बुरी तरह डरी हुई थी। एक सप्ताह पहले परिवार के लोगों को राहुल उर्फ फैजान के बारे में जानकारी दी। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी को समझाया, आरोपित पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मगर, धमकी के चलते बेटी बुरी तरह से डरी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-टिहरी-नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली चमकने की चेतावनी

किशोरी ने कीटनाशक पीकर दे दी जान

रविवार की सुबह वह बेटी को समझाने के बाद बाजार गए थे। उनके पीछे बेटी ने घर में रखी कीटनाशक पी लिया। जानकारी होने पर स्वजन ने उसे शमसाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह किशोरी की मौत हो गयी।

 

यह भी पढ़ें- UP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात

डीसीपी पूर्वी जाेन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपित फैजान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वह फिरोजाबाद में कहां का रहने वाला है, इसके बारें जानकारी की जा रही है।