Move to Jagran APP

Agra Lockdown Update Day 5: ताजमहल और किला बनाएंगे बंद रहने का नया रिकार्ड

17 मार्च को 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे स्मारक व संग्रहालय। 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन के चलते खुलना भी नहीं संभव।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 09:22 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 09:22 AM (IST)
Agra Lockdown Update Day 5: ताजमहल और किला बनाएंगे बंद रहने का नया रिकार्ड

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देशभर के स्मारकों को 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया था। इतनी लंबी अवधि को ताजमहल को छोड़कर स्मारक कभी बंद नहीं हुए हैं। 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन के चलते इनका खुलना 31 मार्च के बाद भी संभव नजर नहीं आ रहा है।

loksabha election banner

आगरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला, रामबाग, मेहताब बाग समेत कई स्मारक हैं। संस्कृति मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए 17 मार्च की सुबह सभी स्मारकों को बंद करा दिया था। 31 मार्च तक के लिए सभी स्मारक, संग्रहालय व पर्यटन स्थल बंद किए गए थे। इसके बाद बीते रविवार को जनता कफ्र्यू रहा और उसके बाद से ही लॉकडाउन है। ताजनगरी की बात करें तो यहां ताजमहल को छोड़कर किसी अन्य स्मारक को कभी बंद नहीं किया गया है। भारत-पाक युद्ध के दौरान भी स्मारक खुले रहे थे। अब लॉकडाउन 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश में है। इसके चलते लॉकडाउन खत्म होने से पूर्व स्मारकों का खुलना संभव नहीं है। यह स्मारकों में सबसे लंबी बंदी है।

ताज इससे पूर्व दो बार हुआ बंद

ताज इससे पूर्व दो बार बंद हो चुका है। वर्ष 1971 में ताज के संरक्षण सहायक रहे (अब सेवानिवृत्त) एसके शर्मा के अनुसार 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान ताजमहल चार दिसंबर से 18 दिसंबर तक 15 दिन के लिए बंद हुआ था। तब अन्य स्मारक खुले रहे थे। ताज के वरिष्ठ संरक्षण सहायक रहे आरके दीक्षित बताते हैं कि वर्ष 1978 में सितंबर में यमुना में बाढ़ के चलते सात दिन ताज बंद रहा था। इसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एहतियातन ताजमहल 17 मार्च को बंद किया गया।

संरक्षण कार्यों पर लगा ब्रेक

पिछले शनिवार तक स्मारकों में संरक्षण कार्य चल रहा था। रविवार को जनता कर्फ्यू और सोमवार से लॉकडाउन हो गया। इसके चलते ताजमहल समेत सभी स्मारकों में संरक्षण कार्य पर ब्रेक लग गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.