ताज नेचर वॉक की ईको हट बनीं पर्यटकों की नई पसंदीदा जगह: बालकनी से ताजमहल सनराइज-सनसेट का खूबसूरत व्यू
ताज नेचर वॉक में वन विभाग द्वारा निर्मित ईको हट पर्यटकों की पहली पसंद बन गई हैं, जहाँ बालकनी से ...और पढ़ें

ताज नेचर वाक
HighLights
ताज नेचर वॉक की ईको हट बनीं पर्यटकों की पहली पसंद।
बालकनी से ताजमहल के सूर्योदय और सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य।
पर्यावरण अनुकूल लकड़ी से निर्मित, बुकिंग में भारी रुझान।
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल के पूर्वी गेट से महज सौ मीटर दूर स्थित ताज नेचर वॉक में वन विभाग द्वारा तैयार की गई ईको हट अब पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। हाल ही में शुरू हुई इस ठहरने की सुविधा पर बुकिंग का रुझान इतना बढ़ गया है कि कई तारीखों पर वेटिंग चल रही है। पर्यटक सुबह की गुलाबी और शाम की सफेद ताज की झलक बालकनी से देखने के लिए कमरे पहले से आरक्षित कराने लगे हैं।
नई सुविधा को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
विभाग के अनुसार, एक कमरे का किराया चार हजार रुपये प्रति दिन है, जिसमें दो बड़े और 12 साल से छोटे दो बच्चे ठहर सकते हैं। नेचर वाक का टिकट भी इसी में शामिल है। हट में एसी, मिनी फ्रिज, केतली, चाय-काफी, डेंटल किट, नहाने का सामान, मिनरल वाटर और बैठने की जगह जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
हीटर अतिरिक्त शुल्क पर मिलता है। रूम सर्विस, हाउसकीपिंग, पावर बैकअप, मुफ्त पार्किंग और वाई-फाई भी प्रदान किया जा रहा है। पार्किंग से हट तक गोल्फ कार्ट और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहते हैं।

ताज नेचर वाक में वन विभाग द्वारा तैयार की गई ईको हट।
करीब 16 लाख रुपये की लागत से तैयार एक हट तैयार
इन हटों का निर्माण पर्यावरण के अनुकूल लकड़ी से किया गया है, जिससे कंक्रीट का बोझ नहीं पड़ता। करीब 16 लाख रुपये की लागत से तैयार एक हट तैयार की गई है। यहां से पर्यटकों को ताज के साथ सूर्योदय और सूर्यास्त का प्राकृतिक अनुभव मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- शादियों का नया ट्रेंड: वैदिक और बॉलीवुड थीम के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज, ताजमहल का शहर बना नया सेंटर
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि हटें शुरू होते ही स्थानीय और बाहर से आने वाले पर्यटकों में दिलचस्पी बढ़ी है। अक्टूबर से अप्रैल तक यह स्थान ईको-टूरिज्म का केंद्र बना रहेगा।
