Taj Mahotsav 2025: 'मशहूर गुलाटी' के संग रंग दे तू मोहे गेरुआ... पर गूंजे दर्शकों के ठहाके, मिमिक्री ने खूब हंसाया
Taj Mahotsav 2025 ताज महोत्सव में सुनील ग्रोवर और विकल्प मेहता ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार में सुनील ग्रोवर ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। वहीं विकल्प मेहता ने अक्षय कुमार की मिमिक्री कर सभी को खूब हंसाया। विकल्प मेहता ने अक्षय के गानों पर डांस भी किया।

जागरण संवाददाता, आगरा। Taj Mahotsav 2025: शिल्पग्राम में सजा ताज महोत्सव। मंच के सामने दर्शक दीर्घा में शाम से ही दर्शक जुटने लगे थे। मंच पर एक के बाद एक कलाकार अपनी प्रस्तुति से रंग जमा रहे थे। दर्शकों को इंतजार था अभिनेता व कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का।
रात 9:50 बजे सुनील ग्रोवर ने हरी साड़ी पहने गुत्थी के किरदार में मंच पर एंट्री ली तो तालियों के साथ ही सीटियां गूंज उठीं। गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में उन्होंने दर्शकों को अपने चुटीले अंदाज से जमकर गुदगुदाया। देर रात तक उनकी कॉमिक टाइमिंग और हंसगुल्लों पर दर्शक ठहाते लगाते रहे।
विकल्प मेहता ने गुदगुदाया
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अक्षय कुमार की मिमिक्री करने वाले अभिनेता विकल्प मेहता ने रात 9:30 बजे बाइक पर बैठकर फिल्म सूर्यवंशी के टाइटल ट्रैक सूर्यवंशी... पर एंट्री ली। देसी ब्यॉय... और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी... पर डांस करने के बाद उन्होंने अक्षय कुमार की मिमिक्री की तो दर्शक ठहाके लगाने लगे। फिल्म राउडी राठौर का जो मैं बोलता हूं वो मैं करता हूं... और हेराफेरी फिल्म का बाबू भईया... डायलॉग उन्होंने सुनाया।
विकल्प मेहता ने किया डांस।
डांस की मस्ती में खाेए दर्शक
आइला रे आइला... गीत पर डांस किया। रात 9:50 बजे आज की रात मजा आंखों से लीजिए... गीत पर सुनील ग्रोवर ने गुत्थी के रूप में एंट्री ली तो दर्शक दीर्घा में तालियां और सीटियां गूंजने लगीं। गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल... गीत पर स्वच्छता का संदेश देने के बाद जब कॉमिक टाइमिंग के साथ उन्होंने कहा कि मेरे हसबैंड मुझे प्यार नहीं करते... तो दर्शक पेट पकड़कर हंसने लगे। हम सपेरे की बेटी हैं, काला जादू दिखाऊंगी... पर एक्ट कर उन्होंने रंग जमाया। मंच पर जब महेश माइक लगाने आए तो उन्हें पकड़कर गोद में उठा लिया।
सुनील ग्रोवर ने मंच पर लाइटमैन को उठाया। जागरण।
नर्स के साथ मंच पर आए सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर मंच के पार्श्व में गए तो विकल्प मेहता ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने के साथ बम भोले गीत पर डांस किया। स्टेज से उतरकर वह दर्शकों के बीच आ गए। दूसरी बार सुनील ग्रोवर डॉक्टर मशूहर गुलाटी के रूप में दर्शकों के सामने आए। नर्स के साथ मंच पर आने पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। वह स्टेज से नीचे उतर आए और दर्शकों से संवाद किया। बाद में उन्होंने युवतियों व महिलाओं को मंच पर बुला लिया। रंग दे तू मोहे गेरुआ... पर लाटपोट करने वाली प्रस्तुति पर शिल्पग्राम में देर तक ठहाके गूंजे।
ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: अमिताभ बच्चन के हमशक्ल संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखकर चौंके संत बोले- हूबहु वही चेहरा
ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा यूपी का मौसम ? देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट, 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट
होली खेले शिव भोला
शिल्पग्राम के मंच पर राजन प्रसन्ना ने बांसुरी वादन में पधारो म्हारे देश..., डॉक्टर अवनीता चौधरी ने भजन, रश्मि उपाध्याय ने होली खेले शिव भोला... की प्रस्तुति दी। रिषी मिश्रा ने श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में.. भजन प्रस्तुत किया। शिवानी गुप्ता ने कथक में विष्णु वंदना और प्रिया गौतम ने ग्रुप के साथ अमृत मंथन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मंच संचालन डा. रीनेश मित्तल व आकांक्षा मुद्गल ने किया।
दर्शन दो घनश्याम...
सदर बाजार में प्रस्तुतियों की शुरुआत भजन दर्शन दो घनश्याम... से हुई। इसके बाद नन्हीं बच्चियों ने कथक प्रस्तुत किया। ईश्वर सिंह खींची ने राजस्थानी गीत सुनाए। विश्व रिकार्डधारक डा. प्रमोद कटारा ने स्विस बाल पर बैलेंस करते हुए गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को अचंभित कर दिया। विशाल अग्रवाल के बैंड ने बालीवुड गीत, मथुरा के मौजुद्दीन के डायमंड बैंड ने सूफी गीत सुनाए। सुशील सरित ने प्रमाण-पत्र दिए। संचालन विक्रम शुक्ला व काजाेल ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।