आगरा ताजमहल में अमेरिका और आंध्र प्रदेश के पर्यटकों को बंदर ने काटा, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ रही घटनाएं
ताजमहल में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, रविवार को अमेरिकी और आंध्र प्रदेश के पर्यटकों ...और पढ़ें
-1791721605628_m.webp)
ताजमहल में अमेरिका और आंध्र प्रदेश के पर्यटकों को बंदर ने काटा।
HighLights
अमेरिकी और आंध्र प्रदेश के पर्यटक को बंदर ने काटा।
ताजमहल में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।
प्रशासन की लापरवाही से पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में।
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में बंदरों का आतंक थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक समेत आंध्र प्रदेश के पर्यटक को बंदर ने काट लिया। दोनों पर्यटकों को ताजमहल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के साथ ही एंटी-रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। ताजमहल में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
आंध्र प्रदेश के 51 वर्षीय सैयद ख्वाजा रविवार सुबह ताजमहल देखने आए थे। वह सुबह 11:30 बजे ताजमहल में मस्जिद के पास घूम रहे थे। अचानक पीछे से आए बंदर ने उनके दाएं पैर की एड़ी में काट लिया, जिससे खून बहने लगा। पर्यटक के चीखने पर अन्य पर्यटकों ने बंदर को भगाया।
सैयद ख्वाजा को ताजमहल परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा की गई। उधर, अमेरिका की 57 वर्षीय कासिक शैनन जाय को बाएं हाथ में कोहनी के पास बंदर ने काट लिया। दोनों पर्यटकों ने एंटी-रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के बाद ताजमहल देखा।
हाल ही में हुईं पर्यटकों को काटने की घटनाएं
- 26 जुलाई: दक्षिण कोरिया की पर्यटक किम मेह को पूर्वी गेट के पास बंदर ने हाथ में काटा।
- 12 अगस्त: केरल से आए मोहम्मद अली को बंदर ने काटा।
- 30 अगस्त: हरियाणा से आए छह वर्षीय अयांश को मेहमानखाना के पास बंदर ने काटा।
- तीन सितंबर: दिल्ली की दीपिका गोयल और एक अन्य पर्यटक को काटा।
- 16 सितंबर: ब्रिटिश पर्यटक सुजैन एन. बरेट को बंदर ने शाहजहां गार्डन से आते समय काटा।
- 23 सितंबर: ब्राजील के पर्यटक एंथनी पेन और बंगाल के मेदिनीपुर से आए पर्यटक नितई बेरा को काटा।
यह भी पढ़ें- कानपुर में शादी की सालगिरह की खुशियां मातम में बदलीं... दूसरी मंजिल से 14 माह की बेटी को फेंककर कूदी महिला
