Move to Jagran APP

क्रिसमस की छुट्टियों में ताज गुलजार

पूर्वी व पश्चिमी गेट पर लगी लाइनें पर्यटकों को उठानी पड़ी परेशानी शनिवार के बाद रविवार को भी 33 हजार से अधिक पर्यटक आए

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 08:46 PM (IST)
क्रिसमस की छुट्टियों में ताज गुलजार

आगरा, जागरण संवादाता। क्रिसमस की छुट्टियों में पर्यटकों से ताजमहल गुलजार हो रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी स्मारक देखने पर्यटक की भीड़ उमड़ी। दिनभर में 33,747 पर्यटकों ने स्मारक का दीदार किया। पूर्वी व पश्चिमी गेटों पर पर्यटकों की लाइनें लगी रहीं। पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को एक दिन में रिकार्ड 33,791 पर्यटकों ने ताजमहल को निहारा था।

loksabha election banner

कोरोना काल में इंटरनेशनल फ्लाइटें स्थगित किए जाने की वजह से आगरा का पर्यटन उद्योग भारतीय पर्यटकों पर आश्रित है। क्रिसमस से न्यू ईयर तक ताजमहल देखने को पर्यटकों की भीड़ पूर्व में भी उमड़ती रही है। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ही स्मारक पर पर्यटक पहुंचना शुरू हो गया, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। आलम यह रहा कि दोपहर 12 बजे के बाद स्मारक के पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी लाइनें लग गई। पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लाइन नीम तिराहा से आगे पहुंच गई। पूर्वी गेट पर भी पर्यटकों को स्मारक मे इंतजार के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे बच्चों व बुजुर्गाें के साथ आए पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ताजमहल पर लंबी लाइनों की वजह से परेशानी से बचने को पर्यटकों ने दूसरे स्मारकों का रुख किया। स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, शनिवार, रविवार

ताजमहल, 33,791, 33,747

आगरा किला, 8,067, 8,501

फतेहपुर सीकरी, 1,582, 1,783

सिकंदरा, -, 1,065

एत्माद्दौला, 750, 826

मेहताब बाग, 689, 642

राम बाग, 277, 206

मरियम टाम्ब, -, 79 ताजमहल पर कब कितने आए पर्यटक

तिथि, पर्यटक

25 दिसंबर, 33,791

26 दिसंबर, 33,747

सात नवंबर, 32,076

दो अक्टूबर, 30,854

16 अक्टूबर, 30,731


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.