विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Crime: आगरा में कॉलेज के पास पांचवीं कक्षा की छात्राओं को संदिग्धों ने रोका, हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 02:46 PM (IST)

रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ हुयी घटना। कॉलेज के बाहर पांचवी की छात्राओं को संदिग्ध युवकों ...और पढ़ें

रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर पुलिस छानबीन करते हुए।
रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर पुलिस छानबीन करते हुए।

आगरा, यशपाल चौहान। लोहा मंडी क्षेत्र में स्थित रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर पांचवी की छात्राओं को संदिग्ध युवकों और महिला ने रोक लिया। चूर्ण और टॉफी देने के बहाने उन्हें बातों में लगाया। इसी बीच एक युवक ने छात्रा को हाथ पकड़ कर खींचने की कोशिश की। हाथ छुड़ाकर छात्राएं कॉलेज में पहुंची और उन्होंने प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

घटना दोपहर 12:30 बजे की है। रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पायल जैन ने बताया कि विद्यालय में दो पाली में कक्षाएं लगती है। दोपहर की पाली मैं पढ़ने के लिए लोहामंडी क्षेत्र की पांचवी की 5 छात्राएं स्कूल आ रही थी। स्कूल के गेट के पास ही तीन संदिग्ध युवक और एक महिला उनको मिली। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उनका चूर्ण और टॉफी रोड पर गिर गया है। पुड़िया उठाकर महिला छात्राओं को देने लगी। छात्राओं ने उसे लेने से इनकार किया तो एक युवक ने एक छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। छात्राएं वहां से भागकर स्कूल के गेट में घुसी और प्रधानाचार्य को पूरी घटना की जानकारी। छात्राओं ने यह भी बताया कि संदिग्ध युवक और महिला उन्हें उठाकर ले जाने की कह रहे थे। प्रधानाचार्य ने लोहामंडी थाने में घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं के बयान दर्ज किए। स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन उसमें घटना की रिकॉर्डिंग नहीं मिली है। संदिग्धों के बारे में जानकारी करने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।