Move to Jagran APP

हर घर तक पहुंच बनाएं सपा कार्यकर्ता, पार्टी को करें मजबूत

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने सुरेंद्र चौधरी किरावली में किया गया स्वागत

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 06:10 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 06:10 AM (IST)
हर घर तक पहुंच बनाएं सपा कार्यकर्ता, पार्टी को करें मजबूत
हर घर तक पहुंच बनाएं सपा कार्यकर्ता, पार्टी को करें मजबूत

जागरण टीम, आगरा। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी का मंगलवार को किरावली आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कस्बा स्थित डा. भीमराव आंबेडकर और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। पार्टी में युवाओं को जोड़कर मजबूत टीम तैयार की जाएगी। कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंच बनानी होगी। इस दौरान वर्तमान योगी सरकार की नाकामियों को भी उजागर किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष चाहर, नंदकिशोर कश्यप, प्रदीप मुखिया, जमील कुरैशी, रंजीत चौधरी, जीते ठाकुर, संजीव चौधरी, रमजान उस्मानी, अजीत इंदौलिया मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की सीकरी में चादरपोशी

loksabha election banner

जागरण टीम, आगरा। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने फतेहपुर सीकरी की हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में चादरपोशी की। मन्नत का धागा बांध अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद सामरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीकरी आने पर पूर्व नगर अध्यक्ष रमजान उस्मानी ने साफा बांधकर उनका स्वागत किया। उन्होंने गांव सामरा के मंदिर में जाकर भी पूजा-पाठ किया। बदरूद्दीन कुरैशी, डा. एसएस खान, संजीव चौधरी, संतोष चाहर, रंजीत चौधरी, दिनेश सोगरवाल, महमूद शाह, देवू चौधरी, सोहेल चौधरी, आनंद चौधरी, डा. शाहरूख मौजूद रहे।

योगी सरकारी की नीतियों से उत्साहित हैं युवा

जागरण टीम, आगरा। एत्मादपुर कस्बे में मंगलवार को भाजपा बृज क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष गौतम का स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के युवा सरकार की नीतियों से उत्साहित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। भाजपा नेता विष्णु ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, चंद्र प्रताप बघेल, दीपक त्यागी, श्याम बघेल, राजीव गुप्ता, सौरभ शर्मा, संदीप वर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.